श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 जनवरी 2026
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में रविवार को कथा वाचक पंडित श्री राकेश भाई पारीक ने गौशाला पधारकर गौशाला का अवलोकन किया। तथा गौसेवा कर व्यवस्था की सरहाना की। इस दौरान उनके साथ श्री करणी गो सेवा समितिकोटासर के प्रबंधक अगर सिंह पड़िहार एवं श्री भोमिया जी मन्दिर के पुजारी हरिदास पंडित मदन लाल भी पधारे। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि गौशाला कमेटी के उपाध्यक्ष सुंदरलाल मूंधड़ा एवं कमेटी सदस्यों तथा गणमान्य किशन लाल मुंधड़ा श्री हनुमान सागर कुआं के सचिव सत्यनारायण मुंधड़ा, मुरलीधर मुधड़ा, महेंद्र सिंह चाहर, टीकूराम, पवन, इमरती देवी ने पधारे हुए अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत कर अभिनंदन किया तथा महाराज राकेश भाई को गौशाला का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।













