Menu
ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  |  4 मार्च 2026,बुधवार देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  | 

श्रीडूंगरगढ़ में सांसद बेनीवाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 जनवरी 2026

श्रीडूंगरगढ़ में आज बाड़मेर सांसद उमेदाराम बेनीवाल के आगमन पर एनएच 11 स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय में हरि राम बाना (प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, जिला अध्यक्ष) के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं साथियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, आमजन की प्रमुख समस्याओं तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा की गई। सांसद उमेदाराम बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनके उत्साह एवं समर्पण की सराहना की तथा संगठनात्मक एकजुटता, अनुशासन और जनसेवा को कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव आमजन की आवाज़ रही है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने सभी साथियों से एकजुट होकर जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कालू राम बाना (प्रॉपर्टी डीलर), दिनेश कुमार पिलानिया (जिला सचिव, देहात कांग्रेस बीकानेर), गोल्डन तंवर (यूथ कांग्रेस जिला महासचिव, बीकानेर), रोहित गूजर (यूथ कांग्रेस विधानसभा महासचिव, श्रीडूंगरगढ़), जय प्रकाश मीणा, मोसीन खान (अल्पसंख्यक शहर अध्यक्ष, श्रीडूंगरगढ़) एवं संजय पारीक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब