Menu
2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  | 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम, SIR में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजर व बीएलओ सम्मानित

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 जनवरी 2026

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के निर्देशानुसार रविवार को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपखण्ड कार्यालय सभागार में उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सुपरवाइजर एवं बीएलओ को सम्मानित किया गया। उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा द्वारा सीताराम (व्याख्याता, राउमावि बाडेला), ओमनाथ सिद्ध (व्याख्याता, राउमावि इंदपालसर सांखलान), नरेंद्र कुमार (व्याख्याता, राउमावि मोमासर) तथा बीएलओ केशरनाथ (प्रबोधक, रीडी), जयकिशन हुड्डा (पंचायत शिक्षक, मसूरी), राजूराम मेघवंशी (अध्यापक, बेरासर), देवीलाल (अध्यापक, जेतासर) और राजेश राजपूत (पंचायत शिक्षक, मोमासर) को साफा पहनाकर, प्रशस्ति पत्र, माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में चुनाव शाखा के नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान, नौरतमल शर्मा सहित एएलएमटी पवन माली, डीएलएमटी सीताराम कुकणा, मोहम्मद आरिफ, देवीलाल बाना, पूरबचंद, राजकुमार, शंकर सिद्ध, मुकेश मीणा, ओमप्रकाश, अविनाश, आशीष, संदीप व अनिल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब