श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 जनवरी 2026
क्षेत्र के जीव दया प्रेमीयो ने दो घायल राष्ट्रीय पक्षी मोरों की जान बचाई। रीड़ी के जीव प्रेमी पप्पु राम भार्गव ने बताया की बाड़ेला के राजूराम ज्याणी ने सूचना दी कि एक राष्ट्र पक्षी मोर पतंग के मांझे से घायल हो गया। जिस पर वे टीम सहित बिना देर किए मौके पर पहुंचे और घायल मोर रेस्क्यू किया वहीं प्रभु राठौड़ कुंनपालसर ने कुतो द्वारा घायल मोर की सूचना पप्पूराम की दी जिस पर वे टीम सहित मौके पर पहुँचकर घायल मोरो के लिए खाने पीने की उचित व्यवस्था कर प्राथिमक उपचार करवाया। पप्पूराम ने राजूराम व प्रभुसिंह का आभार जताते हुए पशु-पक्षीयों व वन्य जीवों की सेवा करनी चाहिए ऐसे ही जीव प्रेमी होगे तो पशु पक्षी पर्यावरण को लाभ मिलता रहेगा पप्पूराम ने दोनों घायल मोरों को वन विभाग के नेमाराम को सह-सुरक्षित सुपुर्द कर दिया। विभाग ने सभी जीवप्रेमियो का आभार जताया।
इन उदाहरणों से पता चलता है कि कैसे पक्षी प्रेमी दया और करुणा से घायल पक्षियों की मदद करते हैं, जो समाज के लिए एक सकारात्मक उदाहरण है।













