Menu
डिमापुर में मारवाड़ी बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित,विजेताओं को किया पुरस्कृत पढ़े प्रवासी नागरिकों के आयोजन की खबर  |  सनातन मुक्ति धाम के आयेजित शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का किया वर्णन  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने पक्षियों के लिए चुग्गा किया समर्पित।  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्रा, कविता और मोनिका ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल  | 

श्रीडूंगरगढ़ में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम विभिन्न स्थानों पर हुआ आयोजन पार्ट-1 देखें फोटो सहित खबर

Post BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 जनवरी 2026

1. कांग्रेस कार्यालय में  पूर्व विधायक गोदारा ने फहराया ध्वज, लिया संकल्प

सोमवार को देशभर में77 वें  गणतंत्र दिवस का उत्साह चारों और छाया नजर आ रहा है। वहीं श्रीडूंगरगढ़  कांग्रेस कार्यालय में  आज 77 वें गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण का कार्यक्रम अत्यंत गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस गौरवशाली पल में पूर्व विधायक श्री मंगलाराम  गोदारा ने तिरंगा फहराया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। गोदारा ने कार्यकर्ताओं को  देशप्रेम व जनसेवा में नई ऊर्जा के साथ सक्रिय रहने का आह्वान किया। गोदारा ने संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की मर्यादा को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलवाया कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, ओमप्रकाश गुरावा, प्रभुराम बाना, राधेश्याम सारस्वत, कन्हैयालाल सोमानी, कमलकिशोर नाई, विमल भाटी, हीरालाल कूकना, मूलचंद स्वामी, रमेश बासनीवाल, रामचन्द्र छपोला, मोहनलाल प्रजापत, युसुफ चुनघर, मुंशी टेलर, हीरालाल पटवारी, शिवरतन शायच, एकराज खान, मनोज पारख, मनोज दरक, अयूब दमामी, राजेश मंडा, मुश्ताक अहमद, सुभाष गोदारा, श्रवण सायच, माणकचन्द प्रजापत, बाबू कुंजड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित  रहें।

2. श्रीडूंगरगढ़ प्रजापति भवन में हर्षोल्लास के साथ फहराया ध्वज,राष्ट्रगान किया।

आज 77 वें गणतंत्र दिवस पर प्रजापति भवन में सामूहिक रूप से समाज के गणमान्य लोगों ने उत्साह के साथ तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान का गान किया। सभी सदस्यों ने समाज के विकास के साथ देश हित में सक्रिय रहने पर चर्चा की। सदस्यों समाज व देश के प्रति जागरूक रहने व संविधान रक्षा के लिए सक्रिय रहने का विश्वास जताया। कार्यक्रम में प्रजापति समिति के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बासनीवाल, उपाध्यक्ष मोहनलाल मिनोटिया ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर समाज के बालचंद मिनोटिया, नंदकिशोर बासनीवाल, हरिप्रसाद बासनीवाल, रामचंद्र छापोला, कोषाध्यक्ष नारायण लखेश्वर, रमेश बासनीवाल, बाबूलाल मिनोटिया, मुकेश कुमार बासनीवाल, बाबूलाल बड़मुण्डा, सुभाष कुलचानियां, विनोद कुमार घोड़ेला, रामावतार मिनोटिया, शिव मिनोटिया, गणेश मिनोटिया, दीनदयाल मिनोटिया, नरेश छापोला, काशीराम मेघवाल, भंवरलाल गुर्जर, रामस्वरूप बासनीवाल, सुशील कुमार गुर्जर, पूनमचंद मेघवाल, विनीत मिनोटिया सहित अनेक सदस्य शामिल हुए। समिति मंत्री रामचंद्र छापोला ने भारत माता के नारों के सभी मौजूद लोगों का आभार जताया।

3.कृष्ण योग संस्थान व पतंजलि योग समिति श्रीडूँगरगढ में हर्षोल्लास के साथ फहराया ध्वज

सोमवार को 77 वें गणतंत्र दिवस के  पावन पर्व पर श्री कृष्ण योग संस्थान व पतंजलि योग समिति श्रीडूँगरगढ ने आज तिरंगा फहरा कर देशहित में व योग के प्रति सक्रिय रहने का संकल्प लिया गया। संस्थान के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में झंडारोहण किया गया। योग शिक्षक गोविंद राम सोनी ने पधारे हुए अतिथियों व योग साधकों को योगाभ्यास करवाया। तथा निरंतर योग से जुड़े रहने का संकल्प दिलवाया। उन्होंने कहा कि करोगे योग तो रहोगे निरोग योग ही स्वस्थ जीवन जीने का आधार है।  इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक आदूराम, योग शिक्षक गोविन्द राम सोनी, कुमाराम गोदारा, केशराराम कङवासरा, ख्यालीराम माली, मोहितपुरी सहित अनेक योग साधकों की उपस्थिति रही। सभी ने  बड़े  ही हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया ।अंत ने  मिठाई का वितरण किया गया जिसमें दीनदयाल कङेल का सहयोग रहा।

4.अंबेडकर भवन में धूमधाम से मनाया 77 वां  गणतंत्र दिवस, फहराया ध्वज।

श्रीडूंगरगढ़  सरदारशहर रोड पर स्थित अंबेडकर भवन में झंडारोहण किया गया। यहां मदनलाल प्रजापत, रामकिशन गावड़िया, प्रकाश गांधी ने  ध्वज फहराया इस अवसर पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए संविधान के प्रति निष्ठा व तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट किया। वक्ताओं ने संविधान में वर्णित अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील बनकर अपने आस पास उसे आचरण में उतारने की बात कही। इस अवसर पर अनेक लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब