Menu
शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  | 

श्रीडूंगरगढ़ में सर्दियों में भी गहराया पेयजल संकट, विभाग नहीं दे रहा ध्यान

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 जनवरी 2026

कस्बे में जलापूर्ति के लिए सरदारशहर रोड़ स्थित उच्च जलाशय से जुड़े सभी वार्डों में पिछले तीन माह से पेयजल संकट गहराया हुआ है। यहां विभाग द्वारा एकान्तर जलापूर्ति योजना बनाई हुई है लेकिन सप्ताह में मात्र एक बार उपभोक्ताओं को जलापूर्ति की जा रही है।इस उच्च जलाशय से यहां बिग्गाबास व आड़सर बास के लगभग पांच से सात वार्डों में जलापूर्ति का जिम्मा किसी ठेकेदार को दिया हुआ है।ठेकेदार द्वारा अपनी फर्म से एक व्यक्ति को भी जलापूर्ति हेतु रखा हुआ है लेकिन उक्त लाइनमैन समय पर पानी के वॉल नहीं खोलता है।जिससे यहां सर्दियों में भी पेयजल संकट गहराया हुआ है।

पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी ने बताया कि इस सम्बन्ध में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के स्थानीय सहायक अभियंता कैलाश वर्मा को अनेकों बार उपभोक्ताओं द्वारा समस्या के बारे में अवगत कराया। परन्तु विभाग के सिर में जूं तक नहीं रेंग रही है।समुचित जलापूर्ति नहीं होने पर राज्य सरकार के संपर्क पोर्टल पर भी शिकायतें दर्ज कराई जाती है लेकिन यहां भी विभाग द्वारा समस्या निस्तारण की झूठी सूचना भेजी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा सुबह शाम दोनों समय जलापूर्ति करने के निर्देश विभाग को दे रखें है लेकिन भ्रष्ट तंत्र के कारण एक सप्ताह मात्र एक बार ही जलापूर्ति की जा रही है।यदि समय रहते उपभोक्ताओं की समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो स्थिति और विकट हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब