श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 जनवरी 2026
श्रीडूंगरगढ़ के सक्रिय युवा सेवादारों ने गांव की जरूरतमंद बेटी की शादी में जरूरत का सामान देकर उसकी मुस्कान लौटा दी । इस दौरन सदस्यों द्वारा कुल 33800 रुपये की राशि एकत्रित की गई। और गांव की बेटी की शादी के लिए इस राशि से चांदी की पायल, दो हाथ घड़ी, फ्रिज, बेड, ड्रेसिंग टेबल, एलईडी टीवी, दो दीवार घड़ी खरीदी गई। मोमासर बास की राखी बाई भी आगे आई व इस पुनीत कार्य में सहयोगी बनते हुए सामान के लिए 5100 रूपए सहित थाली में 3100 रूपए एक जोड़ी चांदी की पायल व 11 साड़ियां, बेडशीट भेंट दी। गोभक्त आनंद जोशी ने बताया कि एक जरूरतमंद कन्या विवाह बीती रात को विवाह था तथा परिवार विवाह में बेटी को देने के लिए उचित व्यवस्था नहीं कर पाया। परिवार की स्थिति देखकर उनके जानकारों ने उनसे संपर्क किया ।आनंद ने बताया कि इस कार्य में वे स्वयं व सुभाष जावा, श्याम गिरी व सीमा ने मदद का हाथ बढ़ाया। इन्होंने अनेक लोगों से संपर्क किया और जिसमें ₹7100 पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने , ₹5100 एसआई हरिश गुर्जर,₹ 5100 प्रदीप तंवर बीकानेर, ₹2100 कविता मारू, ₹ 5100महेंद्र राजपूत, ₹2100 कुलदीप चौधरी, ₹1100 सरपंच सुनील दुगरिया, ₹ 2100मनफुल दर्जी,₹5100 सुंदरमल मोट सहित कई अनेक लोगों ने गुप्त दान के रूप में मसीहा बनकर आगे आए। सेवादारों ने बारात आगमन से कुछ देर पहले ही कन्या के घर पहुंचे और सारा सामान सौंप कर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जरूरतमंद परिवार की मदद कर योगदान दिया। वधू के परिवार ने जब बारात दरवाजे पर खड़ी है और वधू के लिए कोई उपहार नहीं, ऐसे में मिली इस सहायता के लिए तहेदिल से सभी का आभार जताया।














