Menu
डिमापुर में मारवाड़ी बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित,विजेताओं को किया पुरस्कृत पढ़े प्रवासी नागरिकों के आयोजन की खबर  |  सनातन मुक्ति धाम के आयेजित शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का किया वर्णन  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने पक्षियों के लिए चुग्गा किया समर्पित।  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्रा, कविता और मोनिका ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल  | 

देशभक्ति के रंग में रंगा श्रीडूंगरगढ़ विभिन्न स्कूलों व संस्थाओं ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस देखें फ़ोटो सहित खबर पार्ट -2

Post BannerPost Banner

1. सूर्या पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया 77 वां गणतंत्र दिवस,देशभक्ति रंगों में डूबे नजर आए बच्चे

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 जनवरी 2026

सोमवार को देशभर में77 वें  गणतंत्र दिवस का उत्साह चारों और छाया नजर आ रहा है।श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की सूर्या पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। शाला प्रधान मूलचंद स्वामी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। ।इस अवसर    सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। 

संस्था के शिक्षकगण  दिलीप मीणा, मनीषा दर्जी,नीतू सोनी, नदीम चेजारा, बाबूलाल स्वामी, अंकिता प्रजापत, वंदिता स्वामी, जगदीश प्रजापत, एवं दिव्या स्वामी ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

2.सृजन पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक  कार्यक्रमों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस उत्सव, बच्चों ने दिया सन्देश

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 जनवरी 2026

आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर सृजन पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया शाला प्रधानाचार्य लीलाधर सारस्वत ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों एवं लोकगीतों से कार्यक्रम में शमा बांधा। वही नन्हें मुन्ने बच्चों ने कविताओं एवं छोटे-छोटे नाटकों के मंचन से समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने का संदेश दिया जिसे अतिथियों व अभिभावकों ने खूब सराहा। शाला  प्रधानाचार्य सारस्वत ने युवाओं व विधार्थियों को नशे से दूर रहने की अपील की सारस्वत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भांति भांति के नशे चिंताजनक रूप से बढ़ रहें है, जो खतरनाक साबित हो रहें है। युवाओं को जीवन का महत्व समझ कर ‘नशे से दूरी है जरूरी’ की बात समझनी होगी। सारस्वत ने नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए इसे सामाजिक, आर्थिक व मानसिक बरबादी का कारण बताया। प्रधानाचार्य  लीलाधर सारस्वत ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया ।

3. रावमावि आडसर में सांस्कृतिक  कार्यक्रमों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस, दानदाताओं ने की घोषणा

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 जनवरी 2026

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आडसर में 77वां  गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सरपंच प्रतिनिधि शिव भगवान जोशी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों व बच्चों की उपस्थिति रही।   प्राचार्य पवन कुमार शर्मा एवं  सरपंच प्रतिनिधि शिव भगवान जोशी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गया। जिसमे  विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सॉफ्टबॉल में राज्य स्तर पर चयनित तीन विद्यार्थियों व हाल ही में SSC GD में चयनित गांव के तीन युवाओं का सम्मान किया गया। प्राचार्य पवन कुमार शर्मा ने विद्यालय की उपलब्धियों से अवगत करवाया।

विद्यालय के विकास हेतु घोषणाएं

भामाशाह शंकर लखारा, राजू नैण, जेठाराम थोरी ने विधार्थियों के लिए स्मार्ट टीवी, भामाशाह सुरेश सिंह, चैन सिंह, व नरेश सिंह ने विद्यालय किट, गीजर, कार्यालय में POP करवाने की घोषणा की। प्राचार्य पवन कुमार शर्मा ने सभी भामाशाहों का आभार जताया।इस अवसर पर समस्त स्टाफ ने व्यवस्था में अहम योगदान दिया।  कार्यक्रम का संयोजन किशोर सिंह व्याख्याता और वरिष्ठ अध्यापक गोवर्धन डूडी ने किया।

4.तेरापंथ महिला मंडल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 77 वां गणतंत्र दिवस,महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की दी प्रेरणा

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 जनवरी 2026

स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल भवन में आज 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस प्रातः 9:00 बजे से मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तेरापंथ सभा अध्यक्ष श्रीमती सुशीला जी पुगलिया उपस्थित हुए।
मंगलाचरण के साथ मंडल की उपमंत्री श्रीमती कांता जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजू देवी बोथरा ने सभी का स्वागत एवं कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार किया।
ज्ञानशाला से मन्नत चोपड़ा, कन्या मंडल उपसंयोजिका काव्या सिंगी ने कविता के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये।
मंडल उपाध्यक्ष मधु देवी झाबक कार्य समिति सदस्य राजू देवी धाड़ेवा, उर्मिला देवी गीया ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभा अध्यक्ष सुशीला जी पुगलिया ने भी सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं महिलाओं को आगे बढ़ने हेतु सदैव प्रयास करने की प्रेरणा दी।
मंडल परामर्शक दीपमाला डागा की ओर से उनके पुत्र की सगाई के उपलक्ष्य में लड्डु का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में महिला मंडल के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं निवर्तमान अध्यक्ष सुनीता डागा, कन्या मंडल संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया सहित अनेक व्यक्तियों ने सहभागिता दर्ज की।
कार्यक्रम में सहयोगकर्ता श्री कमल जी एवं पवन जी पुगलिया का आभार किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री अम्बिका डागा ने किया।

5.राजकीय सदू देवी पारख कन्या महाविद्यालय में मनाया 77 वां गणतंत्र दिवस  मनाया

राजकीय सदू देवी पारख कन्या महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में 77 वें गणतंत्र दिवस पर  झंडारोहण का कार्यक्रम अत्यंत गरिमा के साथ संपन्न हुआ। महाविद्यालय प्रभारी श्री जितेन्द्र सिंह भाटी ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान किया इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय स्टाफ सहित छात्राएं मौजूद रही।

भारतीय जीवन बीमा निगम श्री डूंगरगढ़ में किया ध्वजारोहण
शाखा प्रबंधक K C मीणा, सहायक शाखा प्रबंधक दीपक सारण विकास अधिकारी K L जैन

बच्चों व महिलाओं ने घरों में  फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर घरों में भी देशभक्ति का माहौल छा गया है। बच्चों व अनेक नागरिकों ने अपने घरों की छतों पर भी ध्वज फहरा कर गणतंत्र दिवस मनाया।

श्रीडूंगरगढ़ टुडे-सीमा भोजक
श्रीडूंगरगढ़ टुडे-काव्या भोजक
आराध्या राठी
उर्मिला तापड़िया
प्रिया राठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब