Menu
श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

श्रीडूंगरगढ़ में स्व. रामावतार सुथार की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, कस्बेवासियों ने दी श्रद्धांजलि

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 जनवरी 2026

श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की ओर से स्वर्गीय रामावतार सुथार की स्मृति में सोमवार को  भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गांधी पार्क के पास स्थित पुस्तकालय भवन में सायं 3:15 बजे सम्पन्न हुआ।

सभा में नगर के गणमान्य नागरिकों सहित समिति के सदस्य, नागरिक विकास परिषद, विश्व हिंदू परिषद एवं श्री विश्वकर्मा सेवा समिति से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने स्व. रामावतार सुथार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

वक्ताओं ने स्व. रामावतार के सामाजिक सेवा कार्यों, सरल स्वभाव और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि स्व. रामावतारजी ने सदैव समाजहित को प्राथमिकता दी।

कार्यक्रम के अंत मे श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति ने उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब