Menu
डिमापुर में मारवाड़ी बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित,विजेताओं को किया पुरस्कृत पढ़े प्रवासी नागरिकों के आयोजन की खबर  |  सनातन मुक्ति धाम के आयेजित शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का किया वर्णन  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने पक्षियों के लिए चुग्गा किया समर्पित।  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्रा, कविता और मोनिका ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल  | 

श्रीडूंगरगढ़ ऊपनी राजकीय विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया 77 वां गणतंत्र दिवस बच्चें रंगे देशभक्ति के रंग में देखें फोटो सहित खबर

Post BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 जनवरी 2026

श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के ग्राम उपनी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और राजकीय प्राथमिक विद्यालय उत्तरादा बास, ऊपनी में 26 जनवरी को 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया  गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके पश्चात सभी उपस्थितजनों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, कविताओं, लोकगीतों एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।  बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं ग्रामीणों को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में तिरंगे, भारत की बेटी, गुरु महिमा, लोक संस्कृति, देशभक्ति एवं सामाजिक संदेश पर आधारित प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों ने आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ मंच पर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय परिवार द्वारा संविधान, देशभक्ति एवं नागरिक कर्तव्यों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, अभिभावकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कविता रानी और ओम प्रकाश सिद्ध द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब