श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 जनवरी 2026
श्रीडूंगरगढ़ में मंथन – एक ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं आध्यात्मिक वातावरण के साथ ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। इस अनूठी प्रतियोगिता में कुल 11 टीमों ने भाग लिया और 10 राउंड में अपने टीम वर्क, आध्यात्मिक ज्ञान, सूझ-बूझ एवं विवेक के माध्यम से विभिन्न स्तरों को पार करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में टीम सुमित बरडिया एंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान, टीम अंजू देवी संचेती द्वितीय स्थान एवं टीम सरिता देवी बोथरा व मंजू देवी झाबक ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम की शुभ शुरुआत मंगल पाठ से हुई, जिसमें साध्वी श्री संगीतश्री जी एवं साध्वी डॉ. परमप्रभाजी जी द्वारा मंगल पाठ का श्रवण कराकर पूरे आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत किया गया।
प्रतियोगिता को निष्पक्ष व प्रभावी बनाने में निर्णायक मंडल के रूप में श्रीमती अंजू देवी पारख, श्री हरीश जी डागा, अध्यक्ष श्री विक्रम जी मालू, कोषाध्यक्ष श्री दीपक जी छाजेड़ एवं सहमंत्री श्री मोहित जी बोरड ने अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन किशोर मंडल संयोजक मुदित पुगलिया व सह संयोजक विशाल बोथरा द्वारा किया गया।
इसके साथ ही नवीन दूगड़, तनीश छाजेड़,अजय बोथरा, यश चोपड़ा, ऋषभ झाबक सहित पूरी टीम का सराहनीय सहयोग रहा।
सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष विक्रम मालू ने कहा कि साध्वी श्री की प्रेरणा से श्रीडूंगरगढ़ में अनेक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी कार्य संपन्न हुए हैं। वहीं मंत्री श पीयूष बोथरा ने कहा कि साध्वी श्री के आशीर्वाद एवं मंगल पाठ से हर कार्यक्रम सफलता की नई ऊँचाइयों को छूता है।
कार्यकम में सभा अध्यक्ष श्रीमति सुशीला देवी पुगलिया , मंत्री प्रदीप पुगलिया, कमल बोथरा,अंकित पुगलिया सहित अनेक समाजजन की गरिमामय उपस्थिति रही ।
मीडिया प्रभारी चमन श्रीमाल ने बताया कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों ने एक स्वर में कहा कि इस प्रकार के ज्ञानवर्धक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहने चाहिए, जिससे युवाओं व प्रतिभागियों का ज्ञान बढ़े और समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।
अंत में साध्वी श्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए तेरापंथ युवक परिषद् एवं तेरापंथ किशोर मंडल की ओर से विजेता टीमों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।













