Menu
ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  |  4 मार्च 2026,बुधवार देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  | 

कोटासर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा की विधिवत हुआ समापन श्रद्धालुओं ने दिया सहयोग सजाई झांकिया

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 जनवरी 2026

कोटासर गांव के भोमियाजी दादोसा मंदिर में सात दिनों से चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा की मंगलवार को विधिवत पूर्णाहुति हुई।‌ कथास्थल पर झांकी सजाकर श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथावाचक पंडित राकेश भाई पारीक ने बताया कि सुदामा की कथा यह संदेश देती है कि भगवान अपने भक्तों की गरीबी, पीड़ा और संघर्ष को समझते हैं। सुदामा ने कृष्ण से कुछ भी नहीं मांगा। फिर भी भगवान ने उनकी निष्ठा और सच्ची भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें धन-धान्य से समृद्ध कर दिया। इससे यह शिक्षा मिलती है कि सच्चे भक्त की आवश्यकता को ईश्वर बिना मांगे भी पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होने कहा कि कलियुग में जीवन के सभी पापों से मुक्ति का एक मात्र आधार भगवान की भक्ति ही है। भगवान का नाम स्मरण करने से ही भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। भगवान नाम में भारी शक्ति है। कथास्थल पर पहुंचे श्रीकोलायतजी धाम के दशनाम आश्रम के महंत स्वामी सत्यानंद महाराज ने अजामिल, अंगुलीमाल और गोवर्धन डाकू जैसे पापियों के उद्धार का उदाहरण देते हुए सत्संग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सत्संग से ही व्यक्ति अच्छे और बुरे कार्यों के बीच का अंतर समझ पाता है। कथा समापन अवसर पर यज्ञाचार्य पंडित विजय कुमार जाजड़ा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन अनुष्ठान संपन्न  करवाया। अगर सिंह ने बताया की सामूहिक रूप से चल रही श्री भोमियाजी मंदिर कोटासर मे कथा के विश्राम दिवस पर ग्राम वासियों बढ़ चढ़कर सहयोग किया। ।दूर दराज से कथा में  पधारे हुए श्रद्धालुओं में  कथा में सहयोग दिया। गांव दुलचासर से दुर्गाराम महिया, गोविंद राम महिया, मोडाराम जाजड़ा, गोविंदराम जाजड़ा, ओम प्रकाश जाजड़ा, भागीरथ नाई, जैसाराम छरंग,गोविंद सिंह पड़िहार, करणी सिंह पड़िहार, रेवंत सिंह पड़िहार, भवानी सिंह पड़िहार, गांव दूसारणा पूर्व सरपंच भंवरलाल गोदारा, पेमाराम गोदारा, जेठाराम सारण, शिव कुमार सोनी, शिवकुमार गोदारा, नारायण राम सुथार, गोपालसर से मास्टर रणजीत सिंह जानू देरासर से रामचंद्र भादू, सुरजा राम भादू, सावंतसर से बंसीलाल बिश्नोई, हेतराम बिश्नोई, राजेंद्र रुपाराम बिश्नोई सहित पधारे हुए सभी कथा प्रेमियों का व्यास पीठ से सम्मान  किया गया  गांव के युवा कार्यकर्ताओं ने सात दिवसीय कथा की व्यवस्था को संभाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब