श्रीडूंगरगढ़ टुडे 30 जनवरी 2026
आज ग्राम बरजांगसर स्थित श्री जसनाथ जी महाराज के मंदिर प्रांगण में प्रधान कोटे से नवनिर्मित टीन शेड का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व विधायक श्री मंगलाराम गोदारा ने किया गोदारा ने फीता काटकर उद्घाटन किया इस अवसर पर मंदिर में चल रही पवित्र कथा श्रवण का लाभ भी लिया, जिससे मन को असीम शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिली।
सरपंच रामनारायण नाथ सिद्ध सहित ग्रामीणों ने साफा एवं शॉल ओढ़ाकर स्नेहपूर्ण स्वागत किया, गोदारा में सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा और जन-सुविधा के कार्यों के लिए मैं सदैव तत्पर रहूँगा। इस दौरान भानी नाथ, श्रवण नाथ, हंसराज नाथ, प्रभु नाथ सुखराम नाथ, नरपत सिंह, अर्जुनराम सियाग,तोलाराम सियाग,हनुमान नाथ,मोटनाथ,ओमप्रकाश गोदारा, भंवर नाथ भारूराम सियाग, भंवरनाथ ओम नाथ सहित अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।













