श्रीडूंगरगढ़ टुडे 30 जनवरी 2026
उपखंड अधिकारी श्री शुभम शर्मा के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय में शहीद दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण से हुई। इसके बाद रामधुन का आयोजन किया गया।इसके बाद दो मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम के दौरान देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने कहा कि शहीदों के आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से शहीदों के मूल्यों को आत्मसात करते हुए कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित उपखंड कार्यालय व तहसील कार्यालय के समस्त स्टॉफ मौजूद रहे।











