Menu
श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के छात्र लक्ष्मण सारण का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, अमरावती के लिए हुआ रवाना

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़  टुडे 30 जनवरी 2026

स्थानीय श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के होनहार छात्र लक्ष्मण सारण (पुत्र महेंद्र सारण) ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लक्ष्मण का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसमें भाग लेने के लिए वे अमरावती यूनिवर्सिटी, महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए हैं।

लक्ष्मण की इस उपलब्धि से महाविद्यालय प्रशासन और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर महाविद्यालय परिसर में सम्मान व विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  संस्था के सचिव श्याम महर्षि, उपसचिव रामचंद्र राठी, विजय महर्षि और डॉ. विनोद सुथार ने खिलाड़ी लक्ष्मण सारण का माला पहनाकर  स्वागत किया और मुंह मीठा करवाया।

महाविद्यालय परिवार ने लक्ष्मण को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।  खिलाड़ी की इस सफलता में खेल प्रशिक्षक मुकेश जांगिड़ का विशेष योगदान रहा। प्रशिक्षक जांगिड़ ने बताया कि लक्ष्मण ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

इस अवसर पर प्रबंध समिति अध्यक्ष हरिशंकर बाहेती ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं यदि सही मार्गदर्शन में अभ्यास करें, तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब