श्रीडूंगरगढ़ टुडे 30 जनवरी 2026
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78 वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बापू की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
गोदारा ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समरसता और विकास का वातावरण तैयार किया जा सकता है। कार्यकर्ताओं को गांधीजी से प्रेम व अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर बापू को सच्ची श्रद्धाजंलि देने की प्रेरणा दी।
इस दौरान शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, नेता प्रतिपक्ष
अंजू पारख, वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल सोमानी, शुभकरण माली, जितेन्द्र सिंह शेखावत,सत्यनारायण जाट, हीरालाल कूकना, प्रहलाद सोनी, मधुसूदन सारस्वत, मुनीराम दूसाद, महेश मंत्री, राजेश मंडा अयूब खान दमामी, प्रकाश दुसाद, इकराज खान, हेमदास स्वामी, राजेश मीणा, रामकिशन गोदारा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी उपस्थित जनों ने बापू के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।










