Menu
15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह। एक लाख रुपए की राशि की जायेगी अर्पित।  |  भागीरथ ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता कांस्य पदक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  6 मार्च 2026,शुक्रवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

विद्यार्थी अपनी संस्कृति को सहेजें और निरंतर आगे बढ़ें: श्याम महर्षि

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 30 जनवरी 2026

श्रीडूंगरगढ़। यहां के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय परिसर में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘झिलमिल’ का आयोजन किया गया। रंगारंग प्रस्तुतियों और उत्साह के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सचिव श्याम महर्षि रहे। उन्होंने अपने संबोधन में छात्र-जीवन में सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध संस्कृति को बचाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि उपसचिव रामचंद्र राठी ने अपने प्रेरणादायी विचारों से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें अनुशासन के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य डॉ. विनोद सुथार ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। ‘झिलमिल’ कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सबसे मुख्य आकर्षण मिस्टर और मिस फ्रेशर प्रतियोगिता रही। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को मिस श्रीडूंगरगढ़ व मिस्टर श्रीडूंगरगढ़ चुना गया। सांकृतिक प्रभारी पवन बाना व निशा धामा ने बताया की  मिस फ्रेशर  का खिताब चंद्रकांता व मिस्टर फ्रेशर का खिताब  भावेश कुमार ने जीता। एंव मिस्टर श्रीडूंगरगढ़ महेश स्वामी को चुना गया। कार्यक्रम में व्याख्याता सुनील आचार्य, डॉ. राजेश सेवग, यजत भारद्वाज, मुनेश जांगीड़, यूनिस खान, मनोज जांगिड़, मुकेश जांगिड़ और निशा स्वामी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब