Menu
4 मार्च 2026,बुधवार देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  | 

31जनवरी 2026,शनिवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 31 जनवरी 2026

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏🏾जय श्री गणेशाय नमः🙏🏾

🙏🏾जय श्री कृष्णा🙏🏾

🕉️आज का पंचांग-31.01.2026🕉️

✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ शनिवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)


आज विशेष
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की आर्थिक समस्या
निवारण हेतु कुछ उपयोगी सुझाव



दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक………………….31.01.2026
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर………………………….श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………… उत्तर
गोल………………………. …………..दक्षिण
ऋतु………………………………….. शिशिर
मास…………………………………….. माघ
पक्ष……………………………………..शुक्ल
तिथि.त्रयोदशी.प्रातः8.26 तक/चतुर्दशी(क्षय)
वार…………………………………..शनिवार नक्षत्र……..पुनर्वसु. रात्रि. 1.34* तक / पुष्य
चंद्रमा……… मिथुन. रात्रि. 8.01 तक / कर्क
योग……..विष्कुंभ. अपरा. 1.32 तक / प्रीति
करण……………….तैत्तिल. प्रातः 8.26 तक
करण……….. गर. रात्रि. 7.45 तक / वणिज


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।


दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण


सूर्योदय…………………प्रातः 07.16.22 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 06.13.38 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 10.57.16
रात्रिमान………………………….13.02.16
चंद्रोदय………………… 04.35.14 PM पर
चंद्रास्त………………….06.47.48 AM पर
राहुकाल.प्रातः10.01 से 11.23 तक(अशुभ)
यमघंट….अपरा. 2.07 से 3.29 तक(अशुभ)
गुलिक……प्रातः 7.16 से 8.39(शुभे त्याज्य)
अभिजित…….. मध्या.12.23 से 1.07(शुभ)
पंचक…………………………… आज नहीं है।
हवन मुहूर्त(अग्निवास) ………….आज नहीं है।
दिशाशूल…………………………… पूर्व दिशा
दोष परिहार……उड़द का सेवन कर यात्रा करें


आज का दिन

व्रत विशेष…………………………… नहीं है।
अन्य व्रत…………….माघ स्नान व्रत जारी है।
अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
पर्व विशेष…………………….. आज नहीं है।
दिन विशेष……………. श्री विश्वकर्मा जयंती
दिन विशेष………….. गुरु गोरखनाथ जयंती
दिन विशेष……… रामचरण रामस्नेही जयंती
विष्टि(भद्रा).उ.रात्रि. 5.53* से शेष रात्रि तक
खगोलीय…. धनिष्ठायां शुक्र. सायं. 5.36 पर
सर्वा.सि.योग………………….. आज नहीं है।अमृ.सि.योग…………………… आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग………………रात्रि 1.34* तक


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


दिनांक………………………01.02.2026
तिथि…………. माघ शुक्ला पूर्णिमा रविवार
व्रत विशेष…………………………..पूर्णिमा
अन्य व्रत……………माघ स्नान व्रत जारी है।
दिवस विशेष..श्री वैणेश्वर स्नान मेला संपूर्ण
दिवस विशेष………..गुरु गोरखनाथ जयंती
दिवस विशेष……………. माघ कवि जयंती
दिवस विशेष.संवत् 2082 माघ मास संपूर्ण


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄


अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल– सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है।यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं।और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं।इसी तरह भद्रा फल विचार करें


सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट


लग्न / ग्रह – राशि – अंश – कला – चरणाक्षर


लग्न …………. मकर 16°20′ श्रवण 2 खू
सूर्य ………….. मकर 16°58′ श्रवण 3 खे
चन्द्र ………. मिथुन 22°19′ पुनर्वसु 1 के
बुध ^ ………. मकर 23°38′ धनिष्ठा 1 गा
शुक्र ^ ………. मकर 22°49′ श्रवण 4 खो
मंगल ^ …….. मकर 11°47′ श्रवण 1 खी
बृहस्पति * ….मिथुन 23°15′ पुनर्वसु 1 के
शनि ………मीन 4°24′ उत्तरभाद्रपद 1 दू
राहू * ……..कुम्भ 16°26′ शतभिषा 3 सी
केतु * …सिंह 16°26′ पूर्व फाल्गुनी 1 मो


✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️


शुभ…………….प्रातः 8.39 से 10.01 तक
चंचल…………अपरा. 12.45 से 2.07 तक
लाभ……………अपरा. 2.07 से 3.29 तक
अमृत…………..अपरा. 3.29 से 4.51 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


लाभ………. सायं-रात्रि. 6.14 से 7.51 तक
शुभ……………. रात्रि. 9.29 से 11.07 तक
अमृत….. रात्रि. 11.07 से 12.45 AM तक
चंचल.. रात्रि.12.45 AM से 2.23 AM तक
लाभ…. रात्रि. 5.38 AM से 7.16 AM तक


(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षर….


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


08.57 AM तक—-पुनर्वसु—1——–के
02.28 PM तक—-पुनर्वसु—2——-को
08.01 PM तक—-पुनर्वसु—3——–ह

राशि मिथुन – पाया रजत्_


01.34 AM तक—-पुनर्वसु—4——–ही
07.07 AM तक——-पुष्य—1——–हू
उपरांत रात्रि तक——-पुष्य—2——–हे

राशि कर्क – पाया रजत्


आज की विशेष प्रस्तुति

धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल


वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की आर्थिक समस्या
निवारण हेतु कुछ उपयोगी सुझाव

वास्तु शास्त्र में धन संबंधी समस्या को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। आमतौर पर लोग घर में मौजूद वास्तु दोष की अनदेखी करते हैं। जिसके कारण उन्हें पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी धन संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं तो जान लीजिए वास्तु शास्त्र में बताए गए ये उपाय-

  1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में क्रिस्टल की खिड़कियां लगाना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से जो रोशनी घर में आती है वह पॉजिटिव एनर्जी लाती है। यह व्यक्ति को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाती है।
  2. कहा जाता है कि घर या ऑफिस में एक शीशा ऐसा लगाना चाहिए जिसकी परछाई तिजोरी और धन रखने के स्थान पर पड़े। कहते हैं कि ऐसा करने से धन खर्च कम होता है और धन संचय बढ़ता है।
  3. घर की छत पर एक बर्तन में पानी या अनाज रखना चाहिए। जिससे पक्षियों को भोजन-पानी मिल सके। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पक्षी अपने साथ पॉजिटिव एनर्जी लाते हैं। जिससे धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
  4. वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम या घर की चाहरदीवारी के अंदर बाएं कोने में भारी चीज नहीं रखनी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से धन हानि होती है।
  5. घर में एक एक्वेरियम रखना शुभ होता है। इसमें सुनहरी रंग की मछलियां रखनी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर की निगेटिविटी खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
  6. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मेनगेट को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। घर के मुख्य द्वार के आसपास की दीवारों को समय-समय पर रंग-रोगन कराते रहना चाहिए।
  7. धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए घर के उत्तर-पूर्व दीवार पर भगवान गणेश की प्रतिमा लगानी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान गणेश के साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।

✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको सुकून देगी। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड ख़राब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएँ, इससे सिर्फ़ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। अपने प्रिय की ग़ैर-ज़रूरी भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। आज घर के लोगों के साथ बातचीत करते दौरान आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है जिससे घर के लोग नाराज हो सकते हैं। इसके बाद घर के लोगों को मनाने में आपका काफी समय जा सकता है। जीवनसाथी के कारण कुछ नुक़सान हो सकता है। बेरोजगारों को आज के दिन नौकरी न मिलने का मलाल हो सकता है। आपको अपने प्रयास बढ़ाने की जरुरत है।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आप उन भावनाओं को पहचानें, जो आपको प्रेरित करती हैं। डर, शंका और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं को छोड़ें, क्योंकि ये विचार उन चीज़ों को आकर्षित करते हैं, जो आप नहीं चाहते हैं। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है। ख़याली परेशानियों को छोड़ें और अपने साथी के साथ समय बिताएँ। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है। किसी पेड़ की छांव में बैठकर आज आपको सुकून मिलेगा। जीवन को आज आप नजदीक से जान पाएंगे।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है। आप यह चोट ख़ुद को पहुँचा रहे हैं, इसलिए जितनी जल्दी हो सके इसे छोड़ दें। दूसरों के सुख-दुःख बांटने की आदत विकसित करें। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं। अपनी रचनाधर्मिता को नया आयाम देने के लिए अच्छा दिन है। कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाक़ई ज़बरदस्त और सृजनात्मक हों।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें। माता या पिता की सेहत पर आपको आज बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी लेकिन साथ ही रिश्तों में मजबूती आएगी। कोई ऐसा जिसके साथ आप रहते हैं, आपके लापरवाह और अनिश्चित बर्ताव की वजह से चिढ़ सकता है। आज आप कुछ अलग क़िस्म के रोमांच का अनुभव कर सकते हैं। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। आप अपने जीवनसाथी के प्यार को महसूस कर सकते हैं। आपकी बात को यदि सुना नहीं जा रहा तो आपा न खोएं बल्कि परिस्थिति को समझने की कोशिश करें।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। जिन लोगों ने अपना पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था आज उन्हें नुक्सान होने की संभावना है। सट्टेबाजी से दूर रहने की आपको सलाह दी जाती है। एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि यारी-दोस्ती के चक्कर में इन कीमती पलों को खराब न करें। यार दोस्त आने वाले वक्त में भी मिल सकते हैं लेकिन पढ़ाई के लिए यही समय सबसे सही है। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को ख़ास बना सकती है। स्कूूल में आज आप किसी सीनियर के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए ठीक नहीं है। अपने गुस्से को काबू में रखें।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आप नहीं ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें, जो आपको सुकून दें। माता या पिता की सेहत पर आपको आज बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी लेकिन साथ ही रिश्तों में मजबूती आएगी। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद क़ीमती है। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे। आपका संंगी आज आपके लिए घर पर कोई सरप्राइज डिश बना सकता है जिससे आपके दिन की थकान मिट जाएगी।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आउटडोर की गतिविधियां काफ़ी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। अपने बर्ताव में उदार बनें और परिवार के साथ प्यार भरे लम्हे गुज़ारें। आपको अपनी हार से कुछ सबक़ सीखने की ज़रूरत है, क्योंकि आज अपने दिल की बात ज़ाहिर करने से नुक़सान भी हो सकता है। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने शौकों को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा संगीत सुन सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है। आपके परिजन अपने साथ आपको किसी जगह ले जाएंगे। हालाँकि शुरुआत में आपकी कुछ ख़ास दिलचस्पी नहीं होगी, लेकिन बाद में आप उस अनुभव का भरपूर लाभ उठाएंगे।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
अभी तक जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। मनोरंजन और सौन्दर्य में वृद्धि पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। बच्चे ज़्यादा वक़्त साथ बिताने की मांग करेंगे- लेकिन उनका बर्ताव सहयोगी और समझदारी भरा होगा। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पाएगा। आज आप महसूस करेंगे कि जीवनसाथी के साथ की एहमियत कितनी हे। आप आराम करने में क़ामयाब नहीं हो पाएंगे, क्योंकि आपके कुछ तथाकथित दोस्त आपको आराम करने नहीं देंगे। हालाँकि हर सिक्के का एक अच्छा पहलू भी होता है – इस मौक़े का उपयोग आप दोस्ती की डोर मज़बूत करने में भी कर सकते हैं, इससे बाद में आपको फ़ायदा भी मिलेगा।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गम्भीर तौर पर प्रयास करें। आज का दिन ऐसी चीज़ों को ख़रीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। आपको ऐसी परियोजनाएँ शुरू करनी चाहिए, जो पूरे परिवार के लिए समृद्धिलाएँ। आज आपका साथी अपने मनोभावों को आपके सामने खुलकर नहीं रख पाएगा जिसकी वजह से आपको खिन्नता होगी। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी की ख़राब सेहत का असर आपके काम-काज पर भी पड़ सकता है, लेकिन आप किसी तरह बात संभालने में क़ामयाब रहेंगे। आज आप अपने देश से जुड़ी कुछ जानकारियों को जानकर चकित हो सकते हैं

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आप उम्मीदों की दुनिया में हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नज़रिए से कुछ ख़ूबसूरत परिवर्तन हो सकता है। आज आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं और आपको समझ आ सकता है कि अच्छे दोस्तों का जीवन में होना बहुत जरुरी है।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फ़ायदेमन्द साबित होंगे। अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। प्रेम-संबंध में ग़ुलाम की तरह व्यवहार न करें। इस राशि के जातक खाली वक्त में आज किसी समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर सकते हैं। किसी ख़बसूरत याद के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन रुक सकती है। इसलिए वाद-विवाद की हालत में पुराने दिनों की यादों को ताज़ा करना न भूलें। आपकी तंदरुस्ती आज आपके घर वालों को खुशी देगी।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आपका तनाव काफ़ी हद तक ख़त्म हो सकता है। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग़ पर दबाव और बढ़ा देगा। इस राशि वालों को आज के दिन अपने लिए समय निकालने की सख्त जरुरत है, अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुज़रेगी। परिवार के साथ मिलकर किसी ज़रूरी फ़ैसले को अन्तिम रूप दिया जा सकता है। ऐसा करने के लिए यही सही वक़्त भी है। आगे चलकर यह निर्णय काफ़ी लाभदायक साबित होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब