श्रीडूंगरगढ़ टुडे 31 जनवरी 2026
भारतीय जनता पार्टी, बीकानेर देहात की ओर से केंद्रीय बजट- 2026 के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरण को लेकर मंडल स्तर पर समिति का गठन किया गया है। यह गठन प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार किया गया।
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया एवं शहर अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी के नेतृत्व में श्रीडूंगरगढ़ शहर के लिए मदन सोनी को संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि संतोष बोहरा एवं महेंद्र राजपूत को सह-संयोजक बनाया गया है।
एडवोकेट राधेश्याम दर्जी ने बताया कि नवगठित समिति केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी बजट प्रावधानों को आमजन तक पहुँचाने, संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का कार्य करेगी।










