Menu
4 मार्च 2026,बुधवार देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  | 

तेरापंथ युवक परिषद की ‘सार संभाल यात्रा’ पहुंची, किया भव्य स्वागत, श्रीडूंगरगढ़ युवाओं के लिए दिया बड़ा संदेश,

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 31 जनवरी 2026

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में अभी देश भर में सार सम्भाल यात्रा के तहत शाखा  प्रभारी को सशक्त एवं संगठित करने के उद्देश्य से परिषद के शाखा प्रभारी ललित  राखेचा एवं विजेंद्र छाजेड़ का श्रीडूंगरगढ़ आगमन हुआ। इस अवसर पर तेयुप व तेकिमं की टीम ने अपने सदस्यों के साथ जैन दुप्पटा पहना कर स्वागत किया।

|

कार्यक्रम में शाखा प्रभारी द्वारा तेरापंथ युवक परिषद की कार्यप्रणाली, उद्देश्य, संगठनात्मक आयामों एवं आध्यात्मिक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “यदि व्यक्ति त्याग, संयम और तप के मार्ग में आगे बढ़ता है तो स्वयं का विकास अपने आप हो जाता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि श्रीडूंगरगढ़ परिषद देश की उन चुनिंदा परिषदों में से एक है, जहाँ से लोग ऊर्जा और प्रेरणा लेने आते हैं।

इस अवसर पर ललित राखेचा ने अपने उद्बबोधन में कहा कि श्रीडूंगरगढ़ परिषद अपने आप में एक आदर्श एवं श्रेष्ठ परिषद है। अध्यक्ष विक्रम  मालू ने आए हुए प्रभारी  को धन्यवाद देते हुए उनको अबतक के सारे कार्यक्रम की रिपोर्टिंग दी।साथ ही मंत्री पीयूष बोथरा ने परिषद् की जानकारी देते हुए सारे कार्यक्रमों को सूची साझा की।

साध्वी संगीतश्रीजी एवं साध्वी डॉ परमप्रभाजी ने मंगल प्रेरणा देते हुए मंगल पाठ सुनाया एवं आगामी सभी कार्यक्रमों के लिए प्रेरित कर सभी को आशीर्वाद दिया|

कार्यक्रम में अध्यक्ष विक्रम  मालू,मंत्री पीयूष बोथरा, कोषाध्यक्ष दीपक छाजेड़, सहमंत्री सुमित बरडिया,मोहित  बोरड, संगठन मंत्री गौरव बोथरा, नेत्रदान व ऑक्सीजन प्रभारी अशोक झाबक,प्रवीण बोथरा,किशोर मंडल संयोजक मुदित पुगलिया, सह संजोयक विशाल बोथरा, ऋषभ झाबक, यश चोपड़ा, सक्षम दूगड़, सभा अध्यक्ष सुशीला देवी पुगलिया, मंत्री प्रदीप पुगलिया आदि समाजजन की गरिमामय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब