श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 फरवरी 2026
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कीटनाशक के असर से एक 19 वर्षीय युवती ने अपनी जान गवां दी है। गांव सेरूणा की रोही में इसी गांव के निवासी 40 वर्षीय जैनाराम पुत्र सीजीराम जाट ने सेरूणा थाना पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री 19 वर्षीय गायत्री 26 जनवरी को खेत में स्प्रे कर रही थी। स्प्रे के असर से उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसे पीबीएम में भर्ती करवाया गया। दौराने ईलाज युवती ने शनिवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका का विवाह करीब एक साल पहले भोरुणा बीकानेर में किया गया था और मर्ग की जांच नायब तहसीलदार सुरजीत कुमार करेंगे।









