Menu
4 मार्च 2026,बुधवार देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  | 

कैंसर जागरूकता कार्यशाला हुआ का आयोजन,4 फरवरी को महिलाओं के लिए निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का होगा आयोजन पढ़े पूरी खबर

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 फरवरी 2026

श्रीडूंगरगढ़ स्थानीय मालू भवन में रविवार को  तेरापंथ महिला मंडल द्वारा साध्वी संगीत श्री जी एवं साध्वी डॉ परम प्रभा जी के सानिध्य में कैंसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में होने वाले सर्वाधिक सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी देकर जागरूकता बढ़ाना था।

इस अवसर पर टी एस एस श्री डूंगरगढ़ की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ श्रीमती प्रीति अग्रवाल ने सवाईकल कैंसर  के कारण, लक्षण,बचाव एंव जांच के बारे में विस्तृत रूप में जानकारी दी।

साध्वी संगीत श्री जी ने महिलाओं को कैंसर के प्रति  जागरूक होने तथा देव गुरु धर्म के प्रति आस्था बनाए रखने की प्रेरणा दी। साध्वी डॉ परम प्रभा जी ने महिला मंडल द्वारा समाज के लिए किये इस कार्यशाला के लिये सराहा एवं महिलाओं को स्वयं आगे आकर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

अध्यक्ष मंजु देवी बोथरा ने 4 फरवरी को होने वालें पैप स्मियर टेस्ट  कैंप की संपूर्ण जानकारी देते हुए  बताया कि इस निःशुल्क जांच का सम्पूर्ण अर्थ सहयोग  भीखमचंद सुशीला देवू पुगलिया (श्री डूंगरगढ़ कोलकाता) द्वारा किया जा रहा है । इस अवसर पर सभा अध्यक्ष सुशीला देवी पुगलिया मंत्री प्रदीप पुगलिया एवं विशेष आमंत्रित सदस्य संगीता जी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यशाला में तेरापंथी सभा,तेरापंथ महिला मंडल के पदाधिकारी,एवं कार्यसमिति सदस्य,कन्या मंडल संयोजिका माहेश्वरी महिला समिति के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य,राधिका सत्संग मंडली, माली देवी कोडामल बाहेती विद्यालय की प्रधानाचार्या कंचन देवी,विद्यालय व्याख्याता भगवती पारीक ‘मनु’ सरोज जी पुनिया तथा सिंधी समाज से मीना जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए।

मंडल उपाध्यक्ष मधु झाबक ने सभी का आभार ज्ञापन किया। तथा  कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल मंत्री अम्बिका डागा ने किया।

विशेष सूचना

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार आगामी 4 फरवरी को स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल भवन में निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। 21 वर्ष से 65 वर्ष की विवाहित महिलाएं ये जांच करवाना चाहती है । तो  वे कल दोपहर 2 बजे से पहले नीचे दिये गए नंबर पर संपर्क करे।

संपर्क सूत्र अम्बिका डागा(मंत्री) 8619518400

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब