श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 फरवरी 2026
नशे की हालत में विद्यालय में घुसकर एक छात्र के साथ मारपीट करने व प्राचार्य के साथ बदतमीजी करने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिखमादेसर के प्राचार्य लक्ष्मीकांत वर्मा ने इसी गांव के शिवम पुत्र पूर्णाराम नायक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वर्मा ने पुलिस को बताया कि 31 जनवरी को आरोपी करीब सवा एक बजे शराब के नशे में घुसा और कक्षा तीन के पांच वर्षीय छात्र बाबूलाल मेघवाल के साथ मारपीट करने लगा। आरोपी के साथ बात करने पर स्कूल स्टाफ व प्राचार्य के साथ गाली-गलौज करते हुए बदतमीजी की। आरोपी ने स्टाफ को स्कूल बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई महेश कुमार को दी है।








