Menu
4 मार्च 2026,बुधवार देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  | 

श्रीडूंगरगढ़ एंव धनेरू में विराट हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब।

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 फरवरी 2026

आज श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कालूबास व धनेरू गाँव में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। धनेरू गाँव में आयोजित सम्मेलन मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह जसवंत खत्री व मोहन नाथ जी महाराज ने बडी संख्या में पहुंचे ग्रामवासियों को सम्बोधित किया। खत्री ने सम्मेलन में पहुंचे लोगों को सनातन संस्कृति से प्रेरणा लेकर कार्य करने कि आवश्यकता पर बल दिया, उन्होंने कहा कि विश्व में हिन्दू धर्म को विशेष आदर के साथ देखा जाता है और सिर्फ हिन्दू ही ऐसा धर्म है जो पुरे विश्व को अपना सहोदर मानता है। वहीं कालूबास में आयोजित हुए हिन्दू सम्मेलन मे निश्चिल नाथ जी महाराज व नन्दलाल जी बाबा मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे। निश्चिल नाथ जी महाराज द्वारा संस्कृति को बचाए रखने की आवश्यकता बताते हुए हिंदू संस्कृति की विशेषताओं पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित वरिष्ठ प्रचारक नंदलाल जी बाबा जी द्वारा संबोधित करते हुए संपूर्ण विश्व में हिंदू संस्कृति के प्राचीन इतिहास को गौरवशाली बताते हुए कहा कि आज पुरे विश्व में हमारे देवी देवताओं कि पूजा शुरू हो गई है ओर शास्त्रों में बताये तौर तरीको से जीवन जीने का प्रयास पुरे विश्व के लोग करने लगे है। कवयित्री भगवती पारीक मनु द्वारा कुटुंब प्रबोधन और भारतीय समाज में नारी की स्थिति विषय पर अपने विचार व्यक्त किये गये। बाल कवि कमल प्रजापत ने वीररस कविता से सबका मन मोह लिया। दोनों ही आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पहुंचे। मंच पर धनेरू गांव के आदरणीय श्री प्रेम दास जी भी मंच पर विराजमान रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब