श्रीडूंगरगढ़ टुडे 2 फरवरी 2026
आज के भौतिक युग में जब संस्कारों की बात पीछे छूटती जा रही है, ऐसे समय में गायत्री परिवार श्रीडूंगरगढ़ ने एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल की है। बच्चों व युवाओं में अच्छे संस्कार, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक ऊर्जा के संचार के उद्देश्य से गायत्री परिवार द्वारा “हर घर दीप यज्ञ” अभियान की शुरुआत की गई है।
इस अभियान के तहत गायत्री परिवार ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया है कि वे अपने घरों में जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ अथवा किसी भी मंगल अवसर पर दीप यज्ञ का आयोजन करवाएं। यह यज्ञ पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, जिसमें घर के सभी सदस्य सहभागी बनकर अपने जीवन व घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचा सकेंगे।
गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र के इच्छुक यजमान अपने घरों में दीप यज्ञ करवाने के लिए गायत्री परिवार श्रीडूंगरगढ़ के सदस्यों से सम्पर्क कर सकते हैं।
संपर्क सूत्रः
डॉ. रजनीश कौशिक – 8306046211
एडवोकेट ओमप्रकाश पंवार – 9414429170










