Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरे एक साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 फरवरी 2026

1 लोकसभा में राहुल की स्पीच पर लगातार दूसरे दिन हंगामा, कहा- मुझे बोलने नहीं दिया; समर्थन में विपक्षी सांसदों का भी बोलने से इनकार, पेपर उछाले

2 संसद में टूटी मर्यादा: लोकसभा स्पीकर की तरफ कागज उछालने वाले सांसद निलंबित, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित

3 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक में पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। संसद में जारी बजट सत्र के बीच संसद परिसर में एनडीए सांसदों की बैठक हुई। जहां पीएम मोदी ने सभी सांसदों से सदन में मौजूद रहने और चर्चा में हिस्सा लेने के लिए कहा।

4 इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता एक ‘बड़ा निर्णय’ है, जिससे देश में सभी को लाभ होगा, और उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार हमेशा राष्ट्र के हित में काम करती है। गठबंधन सरकार के सांसदों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने एनडीए संसदीय दल की बैठक में ये टिप्पणियां कीं।

5 संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एनडीए संसदीय दल की बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए सांसदों से यह भी कहा कि उन्हें स्थानीय निकायों सहित अलग-अलग चुनावों में अपनी जीत से संतुष्ट नहीं होना चाहिए, बल्कि अच्छा काम जारी रखना चाहिए।

6 ‘PM मोदी पर अमेरिका की तरफ से बहुत दबाव है’, ट्रेड डील पर राहुल गांधी ने उठाए कई सवाल

7 अमेरिकी ट्रेड डील पर राहुल बोले- मोदी ने देश बेचा, अडाणी पर केस और एपस्टीन फाइल्स से पीएम डरे हुए

8 कांग्रेस बोली- वॉशिंगटन में मोगैम्बो खुश, मोदी ने हार मानी, ट्रम्प ने सीजफायर जैसे ट्रेड डील की घोषणा की, क्या सरकार ने रूस का साथ छोड़ा

9 संविधान नहीं मान सकते, तो भारत छोड़ दें’: WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट की Meta को कड़ी फटकार

10 भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अहम बातचीत के बाद वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल मुंबई से दिल्ली लौट रहे हैं और मंगलवार को संसद में बयान दे सकते हैं। समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ 25% से घटाकर 18% करने का फैसला किया है

11 पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की सुरक्षा को खतरा, उनके साथ क्या होगा कह नहीं सकते: संजय राउत

12 6 लोगों की मौत लेकिन शव 5 ही क्यों मिले? पेपर क्यों नहीं जले; प्लेन क्रैश पर NCP नेता ने ही उठाए सवाल

13 पश्चिम बंगाल SIR विवाद पर बुधवार को ‘सुप्रीम’ सुनवाई, ममता बनर्जी की याचिका भी शामिल

14 ‘पुलिस गोली नहीं चलाएगी, तो क्या गोली खानी चाहिए’; अपराधियों पर एक्शन को लेकर CM योगी का बयान

15 डॉलर के मुकाबले रुपया 130 पैसे मजबूत, 90.20 पर आया, यह 3 साल में सबसे बड़ी बढ़त, 2025 में सबसे कमजोर एशियाई करेंसी हो गया था

16 आज सर्राफा बाजार में भी तेजी, चांदी की दरों में ₹33700 का उछाल, सोना करीब ₹8200 महंगा

17 सेंसेक्स 2073 अंक चढ़ा, वजह- ट्रम्प ने टैरिफ घटाया, 83,739 पर बंद हुआ, निफ्टी भी 639 अंक ऊपर; अडाणी के शेयर 11% तक चढ़े
===============================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब