श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 जनवरी 2026
मदर के.डी. उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह उत्साह व भावुक माहौल आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों अभिभावकों सहित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में मुख्य अतिथि पूर्णमल बुडानिया ASI राजस्थान पुलिस रहे। विशिष्ट अतिथियों में मुलचंद स्वामी, निदेशक सूर्य पब्लिक स्कूल, कानाराम गोदारा, निदेशक मरुधर शिक्षण संस्थान, जेतासर, कुंभाराम घिंटाला, निदेशक जेपीएस पब्लिक स्कूल, सुभाष सिद्ध बाना, प्रधानाध्यापक, शिशु भारती पब्लिक स्कूल, जितेंद्र सिंह राजपुरोहित, प्रोपराइटर जेपी एंटरप्राइजेज, भरत बुडानिया, दिलिप सिंह तंवर, प्रेम सुख प्रजापत, हुणताराम प्रजापत, प्रहलाद सिंह तंवर, आशीफ गौरी(सरदारशहर), रामधन, दीनदयाल सुथार, राजेन्द्र जांगीड़, शिव शंकर, समीर खान, लालनाथ सिद्ध ,गोविंद सिहाग सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विदाई समारोह में कक्षा 11वीं की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इसके साथ ही मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों का शाला परिवार की ओर से माला पहनाकर कर स्वागत व सम्मान किया गया
इस अवसर पर शाला ने पिछले तीन वर्षों की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पूर्णमल बुडानिया ने बोर्ड परीक्षा (10वीं/12वीं) के लिए सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अपनी कड़ी मेहनत पर भरोसा रखें, शांत और आत्मविश्वासी रहें। यह आपकी प्रतिभा को साबित करने का अवसर है, न कि डरने का। सकारात्मक रहें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। मुलचंद स्वामी ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ना चाहते हो तो दुसरों की शिकायतें करने से बेहतर है स्वयं को बदले … अपने लक्ष्य के लिए जोशऔर जुनून बनाएं रखे।

शाला के निदेशक प्यारेलाल ढूकिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों जीवन में नई चुनौतियां आएंगी, लेकिन मेहनत, ईमानदारी और धैर्य से किसी भी मंजिल को पा सकते हैं। हिम्मत कभी नही हारनी चाहिए उन्होंने विधार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामाना करते हुए कहा कि यह स्कूल उनका अपना घर रहेगा जब चाहे आ सकते है।
सुभाष सिद्ध ने विद्यार्थियों के सदैव उनके सवस्थ और सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप मेहनत और धैर्य से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सदैव सफल हो।

कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा
विदाई समारोह में मंच संचालन की भूमिका अभिषेक राणा (मोमासर) ने बेखुबी से निभाई। अंत मे शाला के एमडी उदय सिंह ढूकिया ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।










