Menu
शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  | 

अब एक फॉर्मेट से दूर होगी समस्या”: कन्हैयालाल सिखवाल स्कूल में बच्चों ने सीखा शिकायत दर्ज करने का तरीका

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 फरवरी 2026

तालुका विधिक सेवा समिति के अभियान न्याय आपके द्वार तहत आज मंगलवार को श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (हनुमान धोरा) में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में समिति सदस्य (PLV) बलराम बेनीवाल ने विद्यार्थियों को लोक उपयोगी सेवाओं (बिजली, पानी, सड़क) से जुड़ी शिकायतों के लिए निर्धारित फॉर्मेट समझाया। उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन लिखना सिखाया और आश्वासन दिया कि विधिक सेवा समिति उनकी हर जायज समस्या के समाधान में पूरा सहयोग करेगी। यह जानकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास दिखाई दिया।

कार्यक्रम मे :

  1. योगगुरु ओमप्रकाश कालवा ने विधिक सेवा समिति की इस पहल की सराहना की और बच्चों को एक जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
  2. विद्यालय की प्रधानाचार्य विमला गुर्जर ने इस ज्ञानवर्धक सत्र के लिए तालुका विधिक सेवा समिति का आभार जताया।
  3. व्यवस्था में PTI राजुनाथ ज्याणी और अध्यापक रमेश कुमार शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
  4. बच्चों ने कहा कि वे अपने घर और मोहल्ले की समस्याओं के लिए इस फॉर्मेट का उपयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब