श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 फरवरी 2026
आज विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर क्षेत्र में जागरूकता और शिक्षा का अनूठा संगम देखने को मिला। जयपुर पब्लिक स्कूल, उप जिला चिकित्सालय और TLSC के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ‘बचाव ही उपचार’ का मूल मंत्र दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पीएमओ डॉ. ओमप्रकाश स्वामी , कंसल्टेंट मदनलाल निदेशक कुंभाराम घींटाला और योगगुरु ओमप्रकाश कालवा ने विद्यार्थियों को कैंसर के लक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में विस्तार से बताया।
इस दौरान पीएलवी बलराम बेनीवाल और राकेश पड़िहार के समन्वय में विद्यार्थियों और स्टाफ ने नशामुक्ति और स्वस्थ समाज के निर्माण की शपथ ली।
लाइब्रेरी का किया औचक निरीक्षण,मिली सराहना:
कार्यक्रम के पश्चात डॉ. ओमप्रकाश स्वामी, मदनलाल और गर्भस्त शिशु संरक्षण समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने ‘ बालिका स्वाध्याय निशुल्क लाइब्रेरी’ का भ्रमण किया।
अतिथियों ने लाइब्रेरी के दस्तावेज, फाइलों का संधारण और व्यवस्थित डाटा मैनेजमेंट देखकर मुक्त कंठ से प्रशंसा की। डॉ. स्वामी ने लाइब्रेरी को छात्राओं की सुरक्षा हेतु एक ‘फर्स्ट एड किट’ (First Aid Kit ) भेंट की और संस्था के प्रयासों को साधुवाद दिया। अंत योगगुरु ओमप्रकाश कालवा ने चिकित्सा टीम और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
प्रमुख झलकियां:
- 🔹 संदेश: नशामुक्ति और स्वास्थ्य जागरूकता।
- 🔹 उपहार: लाइब्रेरी को फर्स्ट एड किट भेंट।
- 🔹 विशेष: लाइब्रेरी के व्यवस्थित रिकॉर्ड की प्रशंसा।
- 🔹 आयोजक: जयपुर पब्लिक स्कूल एवं उप जिला चिकित्सालय।
















