Menu
शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  | 

5 फरवरी 2026,गुरुवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 5 फरवरी 2026

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏🏾जय श्री गणेशाय नमः🙏🏾

🙏🏾जय श्री कृष्णा🙏🏾

🕉️आज का पंचांग-05.02.2026🕉️

✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ गुरुवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)


आज विशेष
उल्लू माँ लक्ष्मी का वाहन है जिसकी आवाज
से मिलने लगते हैं भविष्य के शुभाशुभ संकेत


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक………………….05.02.2026
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर………………………….श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………… उत्तर
गोल………………………. …………. दक्षिण
ऋतु………………………………….. .शिशिर
मास…………………………………. फाल्गुन
पक्ष…………………………………….. कृष्ण
तिथि…..चतुर्थी. रात्रि. 12.23* तक / पंचमी
वार…………………………………… गुरुवार नक्षत्र…….उ.फाल्गु.रात्रि.10.57 तक / हस्त
चंद्रमा……………… कन्या. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग……. सुकर्मा. रात्रि. 12.03* तक / धृति
करण……………… बव. अपरा. 12.10 तक
करण…. बालव. रात्रि.12.23* तक / कौलव


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।


दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण


सूर्योदय…………………प्रातः 07.13.56 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 06.17.13 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 11.03.17
रात्रिमान………………………….12.56.09
चंद्रास्त………………… 09.15.46 AM पर
चंद्रोदय………………….09.44.19 PM पर
राहुकाल..अपरा. 2.08 से 3.31 तक(अशुभ)
यमघंट……प्रातः 7.14 से 8.37 तक(अशुभ)
गुलिक….प्रातः 9.59 से 11.23(शुभे त्याज्य)
अभिजित……..मध्या.12.23 से 1.08(शुभ)
पंचक…………………………… आज नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास) …………आज नहीं है।
दिशाशूल…………………………दक्षिण दिशा
दोष परिहार…….दही का सेवन कर यात्रा करें


आज का दिन


व्रत विशेष………………….फाल्गुनी चतुर्थी
चंद्रोदय……………………. रात्रि. 9.44 पर
अन्य व्रत……………………………. नहीं है।
पर्व विशेष…………………………… नहीं है।
दिन विशेष……………मित्र सहस्नान दिवस
विष्टि(भद्रा)……………….…… आज नहीं है।
खगोलीय…….. कुंभे शुक्र. रात्रि. 1.11* पर
सर्वा.सि.योग………………….. आज नहीं है।अमृ.सि.योग……………………आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग…………………..आज नहीं है।


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


दिनांक………………………06.02.2026
तिथि……….फाल्गुन कृष्णा पंचमी शुक्रवार
व्रत विशेष…………………………… नहीं है।
अन्य व्रत……………………… आज नहीं है।
दिवस विशेष……. विश्व महिला हृदय दिवस
खगोलीय…धनिष्ठायां रवि. अपरा. 2.05 पर


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄


अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता हैं।


गौधूलिक काल– सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है।यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं। और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं। इसी तरह भद्रा फल विचार करें।


✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️


लग्न / ग्रह – राशि – अंश – कला – विकला


लग्न ………… मकर 21°32′ श्रवण 4 खो
सूर्य …………….मकर 22°2′ श्रवण 4 खो
चन्द्र ……कन्या 1°35′ उत्तर फाल्गुनी 2 टो
बुध ^ …………..कुम्भ 2°29′ धनिष्ठा 3 गु
शुक्र ^ …………मकर 29°5′ धनिष्ठा 2 गी
मंगल ^ ……… मकर 15°42′ श्रवण 2 खू
बृहस्पति * … मिथुन 22°42′ पुनर्वसु 1 के
शनि ……… मीन 4°54′ उत्तरभाद्रपद 1 दू
राहू * ……. कुम्भ 16°10′ शतभिषा 3 सी
केतु * …. सिंह 16°10′ पूर्व फाल्गुनी 1 मो


✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️


शुभ………………प्रातः 7.14 से 8.37 तक
चंचल…………पूर्वा. 11.23 से 12.46 तक
लाभ………….अपरा. 12.46 से 2.08 तक
अमृत…………..अपरा. 2.08 से 5.31 तक
शुभ………………सायं. 4.54 से 6.17 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


अमृत………सायं-रात्रि. 6.17 से 7.54 तक
चंचल…………… रात्रि. 7.54 से 9.31 तक
लाभ.. रात्रि.12.45 AM से 2.22 AM तक
शुभ…. रात्रि. 3.59 AM से 5.36 AM तक
अमृत…रात्रि. 5.36 AM से 7.13 AM तक


(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षर….


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


10.29 AM तक—उ.फाल्गु—-2—–टो
04.41 PM तक—उ.फाल्गु—-3——प
10.57 PM तक—उ.फाल्गु—-4—–पी
05.14 AM तक——-हस्त—-1——पू
उपरांत रात्रि तक——-हस्त—-2——ष

राशि कन्या – पाया रजत्


✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


उल्लू माँ लक्ष्मी का वाहन है जिसकी आवाज से मिलने लगते हैं भविष्य के शुभाशुभ संकेत

अक्सर उल्लू की आवाज को मनहूसीयत से जोड़कर देखा जाता है लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। देखना होगा कि आखिर उल्लू की आवाज किस बात का संकेत देती है। हालांकि यह धारणा जनश्रुति पर आधारित ही। ऐसी किसी बात में विज्ञान खोजना मुश्‍किल होता है। यह परंपरा और मान्यता पर आधारित बातें होती है। इसे अंधविश्वास भी माना जाता है।

  1. जनश्रुति अनुसार उल्लू का रोना किसी गंभीर संकट की सूचना देता है।
  2. मान्यता अनुसार यदि उल्लू की आवाज रात्रि के प्रथम प्रहर, द्वितिय और चतुर्थ प्रहर में सुनाई दे तो इच्छा के पूर्ण होने के संकेत हैं। इससे अर्थ लाभ, व्यापार में लाभ और राजदरबार आदि में लाभ मिलेगा।
  3. मान्यता अनुसार एक ही दिशा में उल्लू का बार-बार आवाज देना, उसका दिखना, ज्यादा कल्याणकारी नहीं है। यह संकट की सूचना है या इसे आपकी सेहत खराब होने की सूचना भी माना जा सकता है।
  4. मान्यता अनुसार अगर उल्लू बार बार उच्च स्वर में बोले तो आर्थिक हानि का संकेत है।
  5. मान्यता अनुसार अगर रात में आप यात्रा के लिए निकल रहे हैं और उल्लू प्रसन्नता पूर्वक मध्यम स्वर में बोले तो यह शुभ संकेत है।
  6. कहते हैं कि उल्लू का दाहिनी तरफ देखना या बोलना हमेशा अशुभ होता है, लेकिन उल्लू का बांई ओर देखना शुभ रहता है।
  7. अगर उल्लू किसी घर की छत पर आकर बैठकर आवाज करता है, तो इसे किसी की मृत्यु की सूचना माना जाता है।
  8. यदि सुबह के समय पूर्व की दिशा की ओर उल्लू दिखाई दे या फिर उसकी आवाज सुनाई दे तो अचानक धन की प्राप्ति होने की संभावना रहती है।
  9. यह भी कहा जाता है कि यदि उल्लू किसी रोगी को छूते हुए निकल जाए या उसके उपर से उड़ता हुआ निकल जाए तो गंभीर रोग ठीक होने के संभावना बढ़ जाती है।
  10. यदि किसी को दरवाजे के पास उल्लू 3 दिन तक रोता है तो उसे चोरी, डकैती या अन्य किसी रूप में आर्थिक क्षति होने की संभावना बढ़ जाती है।
  11. यदि उल्लू किसी के घर पर या घर के सामने लगातार बैठने लगे तो समझ जाएं कि विपत्ति आने वाली है।
  12. सफेद उल्लू का दिखाई देना बहुत ही शुभ माना जाता है।

नोट : उपरोक्त बातों में कितनी सचाई है यह हम नहीं जानते हैं। शगुन शास्त्र में इस तरह की बातें मिलती है। उल्लू के संबंध में कई बातें मनघड़ंत भी होती है,सोच समझ कर विश्वास करना चाहिए। उल्लू के संबंध में किसी भी प्रकार के तंत्र आदि से दूर रहना चाहिए यह एक प्रकार का अंधविश्वास है, और इससे आपको नुकसान ही होगा।


✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)

आज आपका उदार स्वभाव आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सबके साथ ढ़ंग से व्यवहार करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। आज आपको महसूस होगा कि जीवनसाथी की ज़िन्दगी में आपकी कितनी एहमियत है।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ़ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफ़रत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। जो लोग टैक्स चोरी करते हैं आज वो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसलिए आपको यही सलाह दी जाती है कि टैक्स की चोरी न करें। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। कोई आपको प्यार से दूर नहीं कर सकता है। अगर आप अपने काम पर ध्यान एकाग्र करें, तो आप अपनी उत्पादकता दोगुनी कर सकते हैं। जो चीजें आपके लिए आवश्यक नहीं हैं उनपर आज अपना अधिकतर समय आप जाया कर सकते हैं। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
सेहत से जुड़े कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। जीवन और कामकाज में दूसरों के लिए एक आदर्श बनें। गर्मजोशी और दूसरों की मदद की इच्छा के साथ मानवीय मूल्यों को ख़ुद में संजोना आपको पहचान दिलाएगा। इससे आपके जीवन में अच्छा तालमेल पैदा होगा। किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आप अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे- लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाक़ात और साथ में कहीं अच्छा खाना खाने के लिहाज़ से बढ़िया दिन है। यह उन अच्छे दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में क़ामयाबी पा सकते हैं। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। शादी लायक़ युवाओं का रिश्ता तय हो सकता है। कोई अच्छी ख़बर या जीवनसाथी/प्रिय से मिला कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। किसी भी ख़र्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आप ख़ुद को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई ख़ूबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएँ। आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। अगर आज आप किसी को सलाह देते हैं, तो ख़ुद लेने के लिए भी तैयार रहें। दोस्ती में प्रगाढ़ता के चलते रोमांस का फूल खिल सकता है। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं और आपके बच्चे भी हैं तो वो आज आपसे शिकायत कर सकते हैं क्योंकि आप उनको पर्याप्त समय नहीं दे पाते। अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज नफ़रत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ, क्योंकि नफ़रत की आग बहुत ज़्यादा ताक़तवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज़्यादा आकर्षक ज़रूर दिखाई देती है, लेकिन उसका असर ख़राब ही होता है। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. जिसपर आप यक़ीन करते हैं, संभव है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। किसीकी दख़लअंदाज़ी के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियाँ आ सकती हैं। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। खेलकूद जीवन का जरुरी हिस्सा है लेकिन खेलकूद में इतने भी व्यस्त न हो जाएं कि आपकी पढ़ाई में कमी आ जाए। जीवनसाथी की ख़राब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
क्षणिक ग़ुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो। आपका अड़ियल स्वभाव आपके माता-पिता का चैन छीन सकता है। आपको उनकी सलाह पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सकारात्मक बातों पर विचार करने में कोई बुराई नहीं है। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक ज़िंदगी में भी बदलाव आएगा। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें। जिन रिश्तों को आप अहमियत देते हैं उन्हें समय देना भी आपको सीखना होगा नहीं तो रिश्ते टूट सकते हैं। संभव है कि शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले; लेकिन दिन के अन्त तक आपको महसूस होगा कि वह आपके लिए ही कुछ-कुछ करने में व्यस्त था।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज सिर्फ़ आप जानते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है, इसलिए मज़बूत और स्पष्टवादी बनें तथा फ़ैसले तुरन्त लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहें। सट्टेबाज़ी से फ़ायदा हो सकता है। आप अपने बच्चों से कुछ सबक़ सीखने वाले हैं। उनकी मासूमियत उनके आस-पास के लोगों में स्नेह व उत्साह के बल पर औरों में बदलाव ला सकती है। क्या आपने कभी गुलाब और केवड़े की महक को एक साथ महसूस किया है..? महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएँ। आज आप अपना खाली समय अपनी माता की सेवा में बिताना चाहेंगे लेकिन ऐन मौके पर किसी काम के आ जाने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। इससे आपको परेशानी होगी। वैवाहिक जीवन के मोर्चे पर यह दिन वाक़ई बहुत बढ़िया है।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आप अपने सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएँ और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों पर पानी फेर सकती है।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आप चोट से बचने के लिए सावधानी से बैठें। साथ ही सही तरीक़े से कमर सीधी करके बैठना न केवल व्यक्तित्वमें सुधार लाता है, बल्कि सेहत और आत्म-विश्वास के स्तर को भी ऊपर ले जाता है। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार को महसूस कर सकते हैं।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज ध्यान और आत्म-चिन्तन लाभदायक सिद्ध होगा। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि संभव है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएँ। आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमताएँ काफ़ी तारीफ़ दिलाएंगी। जीवन की आपाधापी के बीच आज आप अपने बच्चों के लिए वक्त निकालेंगे। उनके साथ वक्त गुजार के आपको महसूस हो सकता है कि आपने जीवन के कई जरुरी पल गवां दिए हैं। अपने जीवनसाथी को सरप्राइज़ देते रहें, नहीं तो वह ख़ुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है।



अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब