Menu
डिमापुर में मारवाड़ी बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित,विजेताओं को किया पुरस्कृत पढ़े प्रवासी नागरिकों के आयोजन की खबर  |  सनातन मुक्ति धाम के आयेजित शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का किया वर्णन  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने पक्षियों के लिए चुग्गा किया समर्पित।  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्रा, कविता और मोनिका ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल  | 

बीजेपी के सोशल मीडिया,मीडिया एवं आईटी विभाग की बैठक हुई आयोजित

Post BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 5 फरवरी 2026

गुरुवार को बीकानेर संभाग कार्यालय में बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया, मीडिया एवं आईटी विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से आमजन तक पहुँचाने को लेकर रणनीति तैयार करना रहा। इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के प्रभावी उपयोग, मीडिया समन्वय, आईटी के माध्यम से संगठनात्मक कार्यों को गति देने तथा डिजिटल माध्यमों से जनसंवाद को और अधिक मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया, मीडिया एवं आईटी संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं। इन माध्यमों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, सरकार की योजनाओं एवं जनहित के कार्यों को तेजी से जन-जन तक पहुँचाया जा सकता है।

इस अवसर पर सोशल मीडिया बीकानेर संभाग संयोजक कोजूराम सारस्वत ने अपने वक्तव्य में कहा कि “सोशल मीडिया आज जनसंवाद का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है। पार्टी कार्यकर्ताओं को सकारात्मक, तथ्यपरक एवं जिम्मेदार तरीके से सोशल मीडिया का उपयोग करना चाहिए। आगामी कार्यक्रमों में सोशल मीडिया, मीडिया और आईटी विभाग की समन्वित भूमिका संगठन को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगी।”

बैठक में जिला महामंत्री कोशल शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक चन्द्र गहलोत, मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने भी आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर अपने विचार रखे और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।

इस दौरान हरीश भोजक, दिनेश भटनागर, मोतीलाल, हर्ष, रामकुमार व्यास सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में आगामी अभियानों को सफल बनाने हेतु सभी ने समन्वय और सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब