श्रीडूंगरगढ़ टुडे 5 फरवरी 2026
गुरुवार को दुलचासर निवासी दिवंगत ठाकुर जुगल सिंह पड़िहार के सुपुत्र ओम सिंह पड़िहार राजकीय शिक्षक ने श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में पधारकर अपने पूज्य पिताजी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित कर गौशाला की गौ माताओं को पौष्टिक आहार लापसी का पावन भंडारा कर अपने हाथों से भोग लगाया सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि ओमसिंह पड़िहार ने लापसी की सामग्री 65 किलो गेहूं का बाट, 5 किलो सरसों का तेल, एक पेटी गुड़ गौशाला में समर्पित कर लापसी बनवाकर कर भोग लगाया है। गौशाला समिति ने पड़िहार परिवार का आभार प्रकट करते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि की कामाना की।


