श्रीडूंगरगढ़ टुडे 5 फरवरी 2026
बुधवार शाम बीकानेर -हिसार जाने वाली ट्रेन में यात्रा के दौरान सुरेश कुमार सांसी कितासर बिदावतन का कीमती समान छूट गया था जिस पर ट्रेन में रेगुलर यात्रा करने वाले सक्रिय युवा नीतेश मारू, प्रेम नायक, करण पारीक ने अपने पास सुरक्षित रख लिया था और युवाओ ने श्रीडूंगरगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गिरी को सूचना दी गिरी ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की इसके साथ ही श्रीडूंगरगढ़ टुडे ने खबर को पोर्टल सहित फेसबुक पेज पर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर वायरल के साथ सुरेश कुमार ने युवाओं से सम्पर्क किया जिस पर प्रेम नायक ने ईमानदारी की मिशाल पेश करते हुए समान की पहचान कर यात्री को खोया समान का पैकेट लौटा दिया। जिसमें मोबाइल व सोने के आभूषण सहित कुछ जरूरी सामान था सुरेश कुमार सांसी ने सभी का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। श्रीडूंगरगढ़ सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गिरी ने नीतेश मारू, प्रेम नायक,करण पारीक को ईमानदारी की राह पर चलने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह एक सकारात्मक और प्रेरक कार्य है, जो सत्यनिष्ठा, नैतिकता और सही आचरण को प्रोत्साहित करता है।











