Menu
श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति की ओर से चेतावनी सभा आज,दिल्ली में कई जनप्रतिनिधियों से मिला प्रतिनिधिमंडल

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 5 फ़रवरी 2026

सूडसर कस्बे के उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति द्वारा गुरुवार को चेतावनी सभा मुख्य बाजार स्थित धरना स्थल पर आहूत होगी। वहीं बुधवार को संघर्ष समिति का 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने नई दिल्ली में क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत कई जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सूडसर उपडाकघर को यथावत रखने की गुहार लगाई। सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना नवें दिन भी जारी रहा। इस संघर्ष को तेज करने को लेकर समिति द्वारा गुरुवार को चेतावनी सभा बुलाई गई है। इसको लेकर संघर्ष समिति से जुड़े सदस्यों के साथ युवाओं को अलग-अलग जिम्मेवारी दी गई है। क्षेत्र के पांच गांवों में चेतावनी सभा के लिए प्रचार-प्रसार किया गया।

दिल्ली के पहुंचे 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, संचार मंत्री, आरएलपी नेता व सांसद हनुमान बेनीवाल, माकपा नेता व सांसद अमराराम समेत कई जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सूडसर उपडाकघर को यथावत रखने की मांग की।

क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सूडसर उपडाकघर को यथावत रखने का दिया आश्वासन

क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति के 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और इस दौरान वार्ता सकारात्मक रही। केन्द्रीय कानून मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि सूडसर उपडाकघर यथावत रहेगा। उन्होंने दूरभाष पर डाक विभाग के पोस्ट मास्टर जनरल व निदेशक को सूडसर उपडाकघर को यथावत रखने के निर्देश दिए और सेरूणा में नया डाकघर स्थापित करने का निर्देश दिया। सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति के 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में टेऊ से जगदीश प्रसाद स्वामी, मूलाराम गोदारा, ओमप्रकाश सुथार, राजेन्द्र जाखड़, सूडसर से मोहनलाल भादू, मांगीलाल स्वामी, पूर्णाराम भादू, देराजसर से बजरंगलाल सारस्वत, दुलचासर से बाबूलाल जाजड़ा, गोपालसर से भानी सिंह भाटी, रामदयाल बुड़िया आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब