Menu
2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  | 

तेरापंथ किशोर मंडल श्रीडूंगरगढ़ राष्ट्रिय स्तर लहारया परचम, दी पीपीटी प्रेजेंटेशन की शानदार प्रस्तुति

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 5 फरवरी 2026

तेरापंथ किशोर मंडल श्रीडूंगरगढ़ के किशोरों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और संगठनात्मक क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र को गौरवान्वित किया। K Connect North Zone अभियान के अंतर्गत श्रीडूंगरगढ़, राजसमन्द, बोरावड़ एवं कांकरोली का संयुक्त कार्यक्रम ज़ूम ई-मीटिंग के माध्यम से आयोजित हुआ

कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र के सामूहिक उच्चारण से किया गया। इसके पश्चात सभी राष्ट्रीय संयोजक ,सह संयोजक,जोनल संयोजक, सह संयोजक ने किशोर मंडल की विस्तृत रूप से एक एक गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ परिषद से अध्यक्ष विक्रम मालू ने अपना प्रेरणादायक वक्तव्य प्रस्तुत किया एवं राष्ट्रीय किशोर मंडल टीम का स्वागत किया। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों, किशोरों की सहभागिता एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा एक विस्तृत PPT प्रेज़ेंटेशन प्रस्तुत की गई।किशोर मंडल द्वारा जो PPT प्रस्तुति तैयार की गई थी, जिसे सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने विशेष रूप से सराहा।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में श्रीडूंगरगढ़ के कार्यों पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार की सुव्यवस्थित, तथ्यात्मक एवं प्रभावी प्रस्तुति विरले ही देखने को मिलती है। उन्होंने सभी सेवा, संगठनात्मक एवं रचनात्मक कार्यों की खुले मन से प्रशंसा की। गौरतलब है कि हाल ही में मंथन एक ज्ञान प्रतियोगिता, आध्यात्मिक बिग बॉस, रास्ते ते की सेवा, अभिनव सामायिक,आदि सभी सामाजिक व आध्यात्मिक गतिविधियों में किशोर मंडल की टीम पूरी समर्पित है।

मीटिंग के दौरान आगे की दिशा तय करते हुए 100 से अधिक किशोरों को जोड़ने का लक्ष्य प्रदान किया गया तथा किशोर मंडल से जुड़े आगामी राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

साथ ही, भजन संध्या के संदर्भ में यह जानकारी दी गई कि वर्तमान कार्यकाल में 70 से अधिक भजन संध्याएँ सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी हैं, जिसे राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सभी परिषदों में शीर्ष स्तर का कार्य बताया।

इसके अतिरिक्त, आगामी अधिवेशन के लिए 20 से अधिक किशोरों की सहभागिता का संकल्प भी श्रीडूंगरगढ़ किशोर मंडल की ओर से दिया गया।

कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

राष्ट्रीय टीम से बजरंग कुंडलिया, श्रेणिक कुचेरिया,कार्तिक जैन, सौरभ सिंघी,अक्षत पोरवाल सहित अनेक पदाधिकारी ने श्रीडूंगरगढ़ किशोर मंडल की ओर विशेष ध्यान आकर्षित कर देव धर्म गुरुदेव के प्रति सदैव समर्पित भावना रखने वाली टीम बताया

श्रीडूंगरगढ़ से संयोजक मुदित पुगलिया, सह संजोयक विशाल बोथरा व तनिश छाजेड़, प्रभारी मोहित बोर्ड,यश  चोपड़ा, ऋषभ झाबक, शुभम सिंघी, अध्यक्ष विक्रम मालू, मंत्री पीयूष बोथरा सहित किशोर साथीगण सहित  उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब