Menu
डिमापुर में मारवाड़ी बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित,विजेताओं को किया पुरस्कृत पढ़े प्रवासी नागरिकों के आयोजन की खबर  |  सनातन मुक्ति धाम के आयेजित शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का किया वर्णन  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने पक्षियों के लिए चुग्गा किया समर्पित।  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्रा, कविता और मोनिका ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल  | 

चेतावनी सभा में बोले वक्ता:-केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा, हर बात लिखित हो तो बने बात,सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना जारी

Post BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 5 फ़रवरी 2026

सूडसर कस्बे के मुख्य बाजार में उपडाकघर के आगे चल रहे धरना स्थल पर गुरुवार को चेतावनी सभा हुई और इस चेतावनी सभा में बोले सभी वक्ताओं ने केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा, केवल ओर केवल लिखित आदेश ही स्वीकार्य होगा। सूडसर उप प्रशासक दुर्गाराम भादू की अध्यक्षता में हुई चेतावनी सभा में बोलते हुए निजी शिक्षण संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष कोडाराम भादू ने कहा कि डाकघर सूडसर पिनकोड ही हमारे क्षेत्र की पहचान है और यदि सूडसर उपडाकघर का पिनकोड बदलता है तो हमारी वर्षों पुरानी पहचान खो जाएगी।

इसलिए हमारी यह लड़ाई बहुत बड़ी है। इसको हमको हल्के में नहीं लेकर एकजुट व संगठित होकर लड़ना होगा। वहीं मोहनलाल भादू ने नई दिल्ली में जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बातचीत को विस्तार के साथ बताया और संघर्ष को एकजुटता के साथ जारी रखना जरूरी है। मुखराम गोदारा, बाबूलाल जाजड़ा, जगदीश स्वामी, शेखर रेगर, पवन स्वामी, मूलाराम गोदारा, गोपाला राम जाखड़, अशोक शर्मा आदि वक्ताओं ने उप डाकघर को यथावत रखने के लिए संगठित व एकजुट होकर संघर्ष को आगे बढ़ाना होगा और इस मामले में हमें किसी के झांसे में नहीं आना है। इस मामले में हमें केवल आश्वासनों पर भरोसा नहीं करना है। केवल ओर केवल लिखित आदेश ही स्वीकार्य होगा। चेतावनी सभा में टेऊ प्रशासक सुनील दुगरिया, उप प्रशासक लालूराम सारण पर्णाराम भादू, जसराम खोड, दानाराम भादू अरुर्जा, रमेश दुगरिया, अमित माहिच समेत कई वक्ताओं ने कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने की बात दोहराई  इस दौरान बड़ी संख्या ग्रामीण मौजूद रहे।

चेतावनी सभा के दौरान बाजार रहा बंद

धरना स्थल पर चेतावनी सभा के दौरान सूडसर का पूरा बाजार बंद रहा। सभी प्रकार प्रतिष्ठानों के साथ आवश्यक सेवाओं की मेडीकल आदि दुकानें बंद रही। सभी दुकानदार चेतावनी सभा पहुंचे और संघर्ष का समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब