श्रीडूंगरगढ़ टुडे 6 फरवरी 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर गिरदावर सर्कल्स पर ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह ग्रामीणों के लिए लाभदायक साबित हो रहे हैं। विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ इनका लाभ पाकर किसान खुश हैं।
श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत आडसर में शुक्रवार वार को आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में किसान ओमप्रकाश सोनी के चेहरे पर खुशी थी। यह खुशी जायज भी थी, क्योंकि ओमप्रकाश को राज्य सरकार की तारबंदी योजना के तहत अपने खेतों के चारों ओर तारबंदी करने पर 40 हजार रुपए के अनुदान की राशि मिली।
तारबंदी योजना में अनुदान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं राज्य सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। ओमप्रकाश को पहले फसल को आवारा जानवरों से बचाने के लिए रातभर जागकर खेतों की सुरक्षा करनी पड़ती थी या खुद के पैसे खर्च कर रखवाली करवानी पड़ती थी।
ओमप्रकाश ने कृषि विभाग के अधिकारियों के माध्यम से तारबंदी योजना के तहत सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन करने के बाद उनके खातेदारी के खेतों के खसरा नंबर का प्री-वेरिफिकेशन हुआ और तारबंदी योजना के तहत अनुदान की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई।
प्रशासनिक स्वीकृति के बाद दोनों ने अपने खातेदारी के खेतों के चारों ओर तारबंदी का कार्य करवाया। तारबंदी का कार्य पूरा होने के बाद वित्तीय स्वीकृति के आदेश जारी हुए और उन्हें सब्सिडी राशि मिली।
खेत की तारबंदी होने के बाद ओमप्रकाश को अब आवारा पशुओं द्वारा फसल नष्ट किए जाने और खेतों की रखवाली की चिंता नहीं करनी पड़ती उनकी फसल सुरक्षित हो गई है।
सहायक निदेशक (उद्यान) मुकेश गहलोत ने बताया कि तारबंदी योजना के तहत किसानों का लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 40 हजार रुपए तथा लघु व सीमांत किसानों को 48 हजार रुपए अनुदान देय है।









