Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

ग्राम उत्थान शिविर में मुख्यमंत्री ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास,राज्यमंत्री सुथार भी हुए शामिल

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 6 फरवरी 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है और राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राज्य का किसान, गरीब और पशुपालक किसी भी जनकल्याणकारी योजना से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को लाडनूं में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर एवं जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आमजन से अपील की कि ग्राम उत्थान शिविरों में जाकर सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी लें और उनका अधिकतम लाभ उठाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को घर के नजदीक ही योजनाओं का लाभ मिल सके। अब तक प्रदेश में 1500 से अधिक शिविरों के माध्यम से 77 लाख से ज्यादा कार्यों का मौके पर निस्तारण किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि शिविरों में अब तक 98 हजार से अधिक मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 55 हजार से ज्यादा स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए हैं।
30 हजार किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन, 5.10 लाख पशुओं का उपचार, 77 हजार पशुओं का टीकाकरण तथा पीएम सूर्य घर योजना के तहत करीब 29 हजार पंजीकरण किए गए हैं।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने दो वर्षों में नहरी सिंचाई, तारबंदी और गौशालाओं को सहायता जैसे कार्यों में पिछली सरकार के पूरे कार्यकाल से अधिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि दो साल में 99 हजार 562 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा विकसित की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के समय पेपर लीक से युवाओं के सपने टूटे थे, लेकिन अब पूरी पारदर्शिता से परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।
अब तक 1 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है और डेढ़ लाख से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

मुख्यमंत्री ने डीडवाना-कुचामन जिले को करीब 529 करोड़ रुपए के 71 विकास कार्यों की सौगात दी।

  • 465 करोड़ रुपए के 59 कार्यों का शिलान्यास
  • 64 करोड़ रुपए के 12 कार्यों का लोकार्पण

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने ग्राम उत्थान शिविर का अवलोकन किया और लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम में राजस्व राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी, राजस्थान किसान आयोग अध्यक्ष सी.आर. चौधरी के साथ श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार विशेष रूप से सहभागी रहे
इसके अलावा जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब