Menu
श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाएं

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 6 फरवरी 2026

वर्तमान समय की मांग यही,
अपनी बेटियों को आत्मनिर्भर बनाएं।
शिक्षा है जीवन में बहुत जरूरी ये बात सीखाएं,
अत्याचार का विरोध करना सीखाएँ ।
आत्मनिर्भर बनने से स्वाभिमान बढ़ता है,
हर बात पर जलील होना नहीं पड़ता है।
अपनी बेटियों को परी नहीं साहसी बनाएं,
सहनशील और मजबूत बनाएं।
शादी तो जरूरी है संसार का नियम है,
लेकिन पहले सामने वाले का पता लगाएं।
अपनी बेटी को सच्चाई की राह पर चलना सीखाएं,
ये बाहरी चकाचौंध चार दिन की चाँदनी है ये बात समझाए।
तुम्हें अपने जीवन में एक मुकाम हासिल करना है,
इस बात को प्रतिदिन समझाए ।
कुछ लोग जीवन में दुःख देने वाले मिल जाते हैं,
ऐसे लोगों को नजरअन्दाज करना सीखाएं।
बेटी को फैशन की खान नहीं साहस का प्रतिबिम्ब बनाएं बुरे लोगों की पहचान करना सीखाएं।
मर्यादित ढंग से जीना सीखाएँ,
बेटियों को आत्मनिर्भर बनाएँ ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब