Menu
शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  | 

सरस्वती विद्या आश्रम लखासर में कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों को दी भावुक विदाई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्मान समारोह आयोजित

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 7 फरवरी 2025

सरस्वती विद्या आश्रम लखासर में कक्षा 10 वीं के छात्रों विद्यार्थियों का विदाई समारोह उत्साह व भावुक माहौल  आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों अभिभावकों सहित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिसमें कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने विदाई दी।विदाई समारोह में कक्षा 9 वीं की छात्राओं ने रंगा-रंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों का शाला परिवार की ओर से माला पहनाकर कर स्वागत व सम्मान किया गया

इस अवसर पर शाला परिवार ने कक्षा 10 के विद्यार्थी तनवीर को विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थित रहने पर   सम्मानित किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार प्रजापत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीवन में अनुशासन एवं एकाग्रता के साथ संघर्ष करने की सलाह दी।

शाला निर्देशक नारायण राम चाहर ने कक्षा 10 के सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अपनी कड़ी मेहनत पर भरोसा रखें, शांत और आत्मविश्वासी रहें। यह आपकी प्रतिभा को साबित करने का अवसर है, न कि डरने का। सकारात्मक रहें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।उन्होंने  कहा, परीक्षा के समय मेहनत और लग्न से अनुशासित रहकर पढ़ाई करें।

कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा
विदाई समारोह में मंच संचालन की भूमिका कुलदीप कमलिया बेखूबी निभाई।

अंत मे  शाला के निर्देशक नारायण चाहर  ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब