Menu
श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

ग्राम उत्थान शिविर:सुरजाराम को मिली राहत,ग्राउन्ड नट डीगर पर मिली 45 हजार रुपए की सब्सिडी

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 फरवरी 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर आयोजित किए जा रहे ग्राम उत्थान शिविरों में ग्रामीणों को राहत भरी खुशियां मिल रही हैं। कृषि सहित विभिन्न योजनाओं का हाथों हाथ लाभ पाकर किसान खुश हैं। श्रीडूंगरगढ़ के गिरदावर सर्किल सेरूणा में रविवार को आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में भी ऐसा दृश्य देखने को मिला, जब शिविर में आए प्रगतिशील किसान सुरजाराम पुत्र कोजाराम मेघवाल को कृषि यंत्र पर प्राप्त अनुदान प्राप्त होने पर उनके चेहरे पर संतोष का भाव दिखा। सुरजाराम को राज्य सरकार की ‘कृषि यंत्र योजना’ के तहत ग्राउन्ड नट डीगर पर 45 हजार रुपए के अनुदान की राशि मिली। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं राज्य सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। सुरजाराम ने कृषि विभाग के अधिकारियों के माध्यम से कृषि यंत्र योजना के तहत ग्राउन्ड नट डीगर सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन करने के बाद उनके खातेदारी के खेत व ट्रेक्टर का प्री-वेरिफिकेशन हुआ और कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत अनुदान की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई।
प्रशासनिक स्वीकृति के बाद दोनों ने पंजीकृत अनुबंधित कृषि यंत्र विक्रेता से ग्राउन्ड नट डीगर खरीद की। विभागीय अधिकारियों द्वारा सत्यापन पश्चात वित्तीय स्वीकृति के आदेश जारी हुए और उन्हें सब्सिडी राशि मिली।
सहायक निदेशक (उद्यान) मुकेश गहलोत ने बताया कि उन्नत कषि यंत्रों के उपयोग से समय व श्रम की बचत होती है। कृषि यंत्र खरीदने पर सामान्य कृषकों को मूल्य का अधिकतम 40 प्रतिशत तक अनुदान देय है। वहीं लघु, सीमांत, महिला, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के किसानों को मूल्य का 50 प्रतिशत तक अनुदान देय है।
ग्राम उत्थान शिविर में सहायक कृषि अधिकारी अनिल कुमार, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक बलवीर भादू, रणजीत सिंह व बनवारी लाल सैनी सहित प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब