Menu
श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

खेल महाकुंभ 2026: प्रवासी गूगल बॉय शुभम बाहेती ने राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में किया द्वितीय स्थान हासिल, जीता सिल्वर पदक

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 फरवरी 2026

खेलो को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार द्वारा हर वर्ष खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाता है । जिसकी शुरुआत 2010 में हुई थी। यह कार्यक्रम ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है, जिसमें विभिन्न पारंपरिक और आधुनिक खेलों के साथ-साथ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी विशेष प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। खेल महाकुंभ खिलाड़ियों के शारीरिक, मानसिक और व्यावसायिक विकास के लिए एक अनूठा मंच है।  इसी आयोजन में सूरत के केंद्रीय विद्यालय का छात्र शुभम् बाहेती हर वर्ष अपनी प्रतिभा दिखाते हुए जिम्नास्टिक में पदक हासिल करता है । इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा के चलते  शुभम् बाहेती अपने खेल पर विशेष ध्यान नहीं दे पा रहा था  और ओपन एज ग्रुप में होने के कारण प्रतिस्पर्धा भी कठिन लग रही थी। लेकिन  12 वर्ष की कठोर मेहनत का नतीजा विपरीत परिस्थिति में भी उत्साहवर्धक रहा । आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक के पोमेल हॉर्स अपेटस में द्वितीय स्थान पर रहते हुए सिल्वर पदक हासिल किया। शुभम् ने अपने विद्यालय शहर और परिवारके साथ  समाज का नाम भी रोशन  किया है। शुभम बाहेती मूल श्रीडूंगरगढ़, का रहने वाला हैं। हाल में शुभम अपने परिवार के साथ सूरत उधना में रहता है। गौरतलब है कि शुभम् बाहेती ने  मात्र 5 वर्ष की उम्र से ही गुजरात के गुगल बॉय के रूप में अपनी पहचान बना ली। शुभम के पदक हासिल करने पर क्षेत्र एवं परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। शुभम को समाज व परिवारजनों की लगातार बधाइयां मिल रही है।

देखें वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब