Menu
बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  | 

राजकीय विद्यालय सत्तासर में लाखों की लागत से बनी मुख्य दीवार एंव सिंहद्वार का विधायक सारस्वत ने किया लोकार्पण, जताया आभार

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 फरवरी 2026

क्षेत्र के गांव सत्तासर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाहों के सहयोग से निर्मित मुख्य दीवार व सिंहद्वार का लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि भामाशाह समाज की धरोहर हैं, जिनके योगदान से शिक्षा संस्थानों का विकास होने के साथ समाज को नई प्रेरणा मिलती है। विधायक सारस्वत ने लोकार्पण विधिवत रूप से फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि भामाशाह सीमा शर्मा एवं परमेश्वर लाल शर्मा की ओर से 12 लाख रुपए की लागत से मुख्य दीवार व सिंहद्वार का निर्माण करवाया गया है। इससे पूर्व भी भामाशाह परिवार द्वारा विद्यालय में 10 लाख रुपए की राशि से हॉल का निर्माण कराया जा चुका है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों की ओर से विधायक ताराचंद सारस्वत का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। वहीं भामाशाह परिवार का भी साफा व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

विधायक ने अपने संबोधन में क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा शिक्षा के क्षेत्र में सामूहिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष मनमल शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनिया वीर, हेमराज, नरेश, महेश राजोतिया, भंवर लाल शर्मा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य बहादुर सिंह मौजूद रहे।

इस अवसर पर भामाशाह परिवार के मुरलीधर शर्मा, मणि शंकर, बंशीधर, मानसी शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी पायल शर्मा, भवानी शंकर तावनिया, राजकुमार शर्मा, अजय शर्मा एवं अवधेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब