Menu
4 मार्च 2026,बुधवार देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  | 

श्रीडूंगरगढ़ नागरिक परिषद, सूरत द्वारा 1 मार्च को होगा होली स्नहे मिलन समारोह, होंगें अनेकों रंगा-रंग आयोजन प्रतिभाओं का होगा सम्मान,पढ़े प्रवासी नागरिकों के आयोजन की खबर

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 फरवरी 2026, सूरत

श्रीडूंगरगढ़ नागरिक परिषद, सूरत द्वारा  होली के पावन पर्व पर होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन आगामी 1 मार्च 2026 रविवार को आयोजित किया जाएगा

समारोह का आयोजन चोखी ढाणी, सूरत में होगा कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शुरू होगा जिसमें समाजजनों के लिए सांस्कृतिक एवं मनोरंजनात्मक सहित अनेकों आयोजन होंगे।

परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह में नारायण कलानी एंड पार्टी श्रीडूंगरगढ़ द्वारा चंग कार्यक्रम, रासलीला के साथ फूलों की होली, म्यूजिकल हाउजी तथा श्रेष्ठ प्रदर्शन वाले विद्यार्थियों को  पुरस्कार वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव, सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करना है।

आयोजकों के अनुसार समारोह में आने वाले समाजबंधुओं के लिए बस की व्यवस्था की गई है तथा सभी के लिए स्वादिष्ट भोजन का सामूहिक आयोजन भी रखा गया हैं। विशेष रूप से कार्यक्रम का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिससे दूरस्थ समाजजन भी समारोह से जुड़ सकेंगे।

श्री डूंगरगढ़ नागरिक परिषद ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब