श्रीडूंगरगढ़ टुडे 10 फरवरी 2026
अग्रवाल युवा मंच एवं ब्राह्मण युवा मंच डिमापुर ने मिलकर पहली बार डिमापुर में मारवाड़ी बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन रविवार को विद्या भवन हायर सेकेंडरी स्कूल, नागरजान में किया। अग्ग्रवाल युवा मंच के जनसंपर्क मंत्री शशांक अग्रवाल व मोहनलाल तावनिया रीड़ी से मिली जानकारी अनुसार आयोजन की शुरुआत सुबह 9.30 बजे पदाधिकारीयों द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुई। सचिव अंकुश गर्ग ने अपने संबोधन में बैडमिंटन की कछ महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया और सभी का स्वागत अभिनन्दन किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगदाताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान एकल एवं युगल दोनों वर्ग का आयोजन किया गया। इसमें 16-16 टीमों में कुल 48 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहली बार आयोजित हुए बैडमिंटन टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ियों ने बहुत ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
अपने शानदार प्रदर्शन के बाद टूर्नामेंट के अंतिम एकल खेल में नमन जैन और राज बोथरा एवं युगल में सार्थक काला, सम्य पहाड़िया और नमन जैन, राज बोथरा ने अपनी जगह बनाई। सभी ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंत में एकल में नमन जैन और युगल में राज बोथरा, नमन जैन ने टूर्नामेंट के विजेता का खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को ट्राफी, मेडल, नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और बधाई दी गई। इसके साथ ही सभी खिलाड़ियों को भी प्रमाण पत्र दिए गए। सभी खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए नाश्ते एवं खाने की व्यवस्था भी आयोजन स्थल पर ही की गई थी। पहली बार भव्य रूप से बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए सभी खिलाड़ियों एवं दर्शकों ने टीम की सराहना की। इस टूर्नामेंट को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य सभी का मनोरंजन और बिना किसी भेदभाव के आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना था। इसमें टीम ने दिन-रात मेहनत कर सफलता हासिल की। सचिव ऋषिकेश शर्मा ने सभी पदाधिकारियों, अतिथियों, सहयोगदाताओं, खिलाड़ियों, दर्शकों एवं युवा साथियों का समय पर उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया। यह आयोजन संयोजक भागीरथ ओझा, ऋषभ अग्रवाल एवं सहसंयोजक अंकित सारस्वत, नीरज पोद्दार की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रामनिवास शर्मा, सहसचिव मोहनलाल शर्मा, श्री अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष प्रदीप गोयल, सचिव पवन अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष एवं डीएमसी नोमिनी महेश अग्रवाल, अग्रवाल महिला मंच की सचिव डिम्पल अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्षा जया अग्रवाल, ब्राह्मण युवा मंच के उपाध्यक्ष लीलाधर शर्मा, सचिव ऋषिकेश शर्मा, सलाहकार रवि छंगाणी व श्यामसुंदर सारस्वत, अग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष तुषार मित्तल, सचिव अंकुश गर्ग, कोषाध्यक्ष रिशु अग्रवाल, संयोजक जयकुमार अग्रवाल, अनिल पारीक, पंकज बुच्चा, माहेश्वरी समाज के सचिव राजीव लड्डा, मायुमं डिफू के अध्यक्ष प्रीतम डागा, खिलाड़ी एवं मंच के साथी उपस्थित रहे।


