Menu
डिमापुर में मारवाड़ी बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित,विजेताओं को किया पुरस्कृत पढ़े प्रवासी नागरिकों के आयोजन की खबर  |  सनातन मुक्ति धाम के आयेजित शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का किया वर्णन  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने पक्षियों के लिए चुग्गा किया समर्पित।  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्रा, कविता और मोनिका ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल  | 

सनातन मुक्ति धाम के आयेजित शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का किया वर्णन

Post BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 10 फरवरी 2026

सनातन श्मशान भूमि में गौ सेवार्थ आयोजित श्री शिव पुराण कथा के द्वितीय दिवस पर व्यास पीठ से संतोष सागर महाराज ने प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति, उसकी पूजा विधि एवं मंत्र जाप की महिमा का विस्तृत से वर्णन किया उन्होंने कहा कि श्रद्धा व विधिपूर्वक की गई शिव आराधना से जीवन के सभी कष्टों का निवारण होता है। और मनोकामनाएं पूरी होती है।

कथा के दूसरे दिन के मुख्य यजमान विजय कुमार सोनी सपत्नीक कथा में उपस्थित हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त किया। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और शिवमय नजर आया।

गौ सेवा के उद्देश्य से आयोजित इस धार्मिक आयोजन का संचालन गौ माता भंडारा गौशाला समिति, श्री डूंगरगढ़ द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब