श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11 फरवरी 2026
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में ठेकेदार गणेशाराम सुपुत्र पेमाराम सुथार नागल निवासी दुलचासर प्रवासी मुंबई ने गौशाला दुलचासर की गौमाताओं के लिए एक कट्टा मूंग चूरी समर्पित किया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि मूंग चुरी का कट्टा गौशाला में पहुंचाने में सहयोग नंदकिशोर सुपौत्र करणी दान सुथार नागल निवासी दुलचासर ने किया गौशाला कमेटी ने दानदाता एवं सहयोग कर्ता का आभार प्रकट करते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की।

