श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11 फरवरी 2026
श्रीडूंगरगढ़ स्थित सुमित शिक्षण संस्थान विद्यालय में कक्षा 9 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 10 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 9 के समस्त बच्चों व स्टाफ द्वारा कक्षा 10 के विधार्थियों को तिलक निकालकर एवं केक काटकर किया।
विदाई समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम में का आयोजन भी किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन शाला अध्यापिका भगवती द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संस्था प्रधान रामनिवास घायल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन की ओर से कक्षा 10 के सभी विद्यार्थियों को मुँह मीठा करवाकर एवं पारितोषित प्रदान कर आशीर्वाद दिया। तथा साथ ही संस्था के समस्त अध्यापक गणों को भी पारितोषित देकर सम्मानित किया गया।
शाला अध्यापिका सुधा व्यास, पूजा प्रजापत तथा कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने भी कक्षा 10 के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर शाला स्टाफ गोपीकिशन तथा प्रकाश छंगाणी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा की साथ-साथ संस्कार और चरित्र निर्माण ही बच्चे के व्यक्तित्व विकास की आधार शिला है।
शाला अध्यापिकाएं गोमती प्रजापत व भारती शर्मा ने बच्चों के साथ अनेक प्रकार की खेल गतिविधियों में भाग लिया। अंत में संस्था प्रधान ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।







