Menu
सुमित शिक्षण संस्थान में कक्षा 10 के वि‌द्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह संपन्न,रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम काटा केक देखें सभी फोटो  |  वाणी में मिठास  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में ठेकेदार गणेशाराम ने की गौसेवा  |  सीताराम्स वुडवर्क यूनिट–II का भव्य शुभारंभ, मोमासर में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर-राज्यमंत्री सुथार  |  दुल्हन ही दहेज है की प्रेरणा के साथ बिना दहेज के शादी रचाकर दूल्हे ने दिया सामाजिक संदेश  | 

सीताराम्स वुडवर्क यूनिट–II का भव्य शुभारंभ, मोमासर में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर-राज्यमंत्री सुथार

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11 फरवरी 2026

क्षेत्र के गांव मोमासर में  सीताराम्स वुडवर्क की नई यूनिट–II का भव्य उद्घाटन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगोपाल सुथार अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड राज्यमंत्री  ने कहा कि राजस्थान कौशल विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि सीताराम्स वुडवर्क द्वारा किया जा रहा कार्य न केवल प्रदेश बल्कि देश-विदेश में बढ़ती कौशल की मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नई यूनिट के शुभारंभ से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा ग्रामीण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में लक्ष्मणराम कानाराम सुथार, मोमासर द्वारा अतिथियों का मान-सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर सरदारशहर नगर परिषद के सभापति राजकरण चौधरी, उद्योगपति गोपाल सुथार (रतनगढ़) सरदारशहर विश्वकर्मा समाज अध्यक्ष सुरेंद्र सुथार, महेश राजोतिया, के.के. जांगिड़, खुमान सुथार, सरवन नाई, बनवारी सुथार, बाबूलाल गर्ग सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में सीताराम एवं कानाराम सुथार ने उद्योग के विस्तार में सहयोग हेतु ग्रामीणों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब