Menu
सुमित शिक्षण संस्थान में कक्षा 10 के वि‌द्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह संपन्न,रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम काटा केक देखें सभी फोटो  |  वाणी में मिठास  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में ठेकेदार गणेशाराम ने की गौसेवा  |  सीताराम्स वुडवर्क यूनिट–II का भव्य शुभारंभ, मोमासर में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर-राज्यमंत्री सुथार  |  दुल्हन ही दहेज है की प्रेरणा के साथ बिना दहेज के शादी रचाकर दूल्हे ने दिया सामाजिक संदेश  | 

वाणी में मिठास

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11 फरवरी 2026

वाणी में रखे मिठास,
तब ही लोग बनेंगें आपके खास ।
वाणी में मधुरता हो,
जीवन में सरलता हो,
निष्पक्ष हो आपका व्यवहार,
तब ही लोगों के आप बनोगे खास ।
सच कहने से मत डरो,
अपनी वाणी से विष मत उग लो,
शहद से भी मीठी वाणी रखो,
शुद्ध वाणी हमेशा बोलो,
तब ही लोगों के आप बनोगे खास ।
निष्कपट आपका स्वभाव ध्यान हो,
व्यर्थ की बातों से दूर रहो,
उचित शब्दों का करो इस्तेमाल,
तब ही लोगों के आप बनोगे खास ।
जहर उगलने वालों से लोग नफरत करते हैं,
मीठा बोलने वालों से लोग स्नेह करते हैं,
सच बोलो पर कड़वा मत बोलो,
वाणी (शब्द) के घाव कभी भरते नहीं है,
तोल, मोल के बोलना आपके व्यवहार की निशानी हो, आप किसी का बुरा नहीं चाहते ऐसी आपकी पहचान हो,
जाने के बाद भी लोग आपके वक्तव्य को जाने,
इस प्रकार के आपके बोल हो,
आपके शब्द हमेशा अनमोल हो,
वाणी में रखे मिठास,
तब ही लोग बनेंगें आपके खास ॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब